भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट और सीरीज 2-1 से जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत से बीसीसीआई भी काफी खुश है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख सौरव गांगुली ने टीम के लिए इनाम के तौर पर बोनस का ऐलान किया है।
विज्ञापन
2 of 4
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
गांगुली ने ट्वीट कर कहा कि ऑस्ट्रेलिया में जाकर इस तरह से टेस्ट सीरीज जीतना, इसे भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। बीसीसीआई ने टीम को पांच करोड़ रुपये का बोनस देने का फैसला किया है। इस जीत की अहमीयत किसी भी संख्या से कई ज्यादा है। दौरे के सभी सदस्यों को बधाई।
विज्ञापन
3 of 4
जय शाह
- फोटो : फाइल फोटो
गांगुली के अलावा बोर्ड के सचिव जय शाह ने भी ट्वीट कर टीम को बधाई देते हुए बोनस की जानकारी दी। शाह ने लिखा कि यह यादगार है, बीसीसीआई भारतीय टीम को बोनस के रूप में पांच करोड़ रुपये देगी।
The @BCCI has announced INR 5 Crore as team bonus. These are special moments for India Cricket. An outstanding display of character and skill #TeamIndia#AUSvIND#Gabba
भारत की इस जीत के बाद बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि हम सभी भारतीय क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया में सफलता पर खुश हैं।