श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस पर उनकी पत्नी रितिका ने मजेदार कमेंट किया। सोशल मीडिया पर रितिका के कमेंट को लेकर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की नजर श्रीलंका को शिकस्त देने पर है। टीम इंडिया लखनऊ में तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद दो मैच धर्मशाला 26 और 27 फरवरी को होंगे। सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस पर उनकी पत्नी रितिका ने मजेदार कमेंट किया।
विज्ञापन
2 of 7
रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने अभ्यास की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- अगले मिशन के लिए तैयार। इस पर रितिका सजदेह ने कमेंट करते हुए रोहित की टांग खिंचाई की। उन्होंने लिखा-वो सब तो ठीक है, लेकिन क्या तुम मुझे कॉलबैक कर सकते हो? उनके इस मजेदार कमेंट को हजारों लोगों ने लाइक किया। हालांकि, रोहित ने अभी तक वहां पर कोई जवाब नहीं लिखा है।
विज्ञापन
3 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित और रितिका लव स्टोरी काफी अनोखी है। दोनों एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे। रोहित के साथ उस विज्ञापन में युवराज सिंह और इरफान पठान भी थे। सीनियर खिलाड़ी युवराज से मिलने के लिए रोहित उनके पास गए। वहां पर युवी के बगल में रितिका भी मौजूद थीं। दोनों की पहली मुलाकात वहीं हुई थी।
4 of 7
रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे शूटिंग के दौरान रितिका को गुस्से में ही देख रहे थे क्योंकि युवराज सिंह ने घूरने से मना किया था। रोहित को ऐसा लग रहा था कि रितिका में काफी घमंड है। हालांकि, जब विज्ञापन के लिए शॉट देते समय रोहित नर्वस थे। डायरेक्टर ने उन्हें मदद के लिए पूछा तो रोहित ने मना कर दिया था। फिर वो जब शॉट देने गए थे तब रितिका वहां मौजूद थीं।
विज्ञापन
5 of 7
रोहित शर्मा के साथ बेटी समायरा और पत्नी रितिका
- फोटो : सोशल मीडिया
रितिका ने रोहित से कहा कि अगर मदद की जरूरत हो तो बताना। दोनों के बीच पहली बातचीत यही थी। इसके बाद हिटमैन और रितिका अच्छे दोस्त बन गए। फिर एक-दूसरे को डेट करने लगे और 2015 में आखिरकार शादी कर ली।
विज्ञापन
6 of 7
रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट जगत की खूबसूरत जोड़ियों में एक रितिका और रोहित ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की थी। इसके बाद 30 दिसंबर 2018 को दोनों माता-पिता बने थे। रितिका ने समायरा को जन्म दिया था।
रोहित शर्मा बेटी समायरा और पत्नी रितिका के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
रितिका अभी अपनी बेटी समायरा के साथ मुंबई में ही हैं। वे रोहित के साथ बायो-बबल का हिस्सा नहीं बनी हैं। रितिका भारतीय टीम के कई दौरों में रोहित के साथ जाती हैं, लेकिन अभी फिलहाल हिटमैन अपने ही देश में हैं तो उन्होंने मुंबई में ही रहना उचित समझा।