फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL Records: विराट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, पहली बार बिना किसी शतक के बने 350+ रन

Thu, 02 Nov 2023 06:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सचिन ने 1994, 1996, 1997, 1998, 2000, 2003 और 2007 में वनडे में हजार रन से ज्यादा बनाए थे। वहीं, कोहली ने 2011, 2012, 2014, 2017, 2018, 2019 और अब 2023 में वनडे में हजार रन से ज्यादा बनाए हैं।
विज्ञापन
1 of 10
श्रेयस अय्यर - फोटो : अमर उजाला
भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े में खेले जा रहे मुकाबले में विराट कोहली ने खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने वनडे में आठवीं बार एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन पूरे किए। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन ने वनडे में सात बार एक कैलेंडर ईयर में हजार रन पूरे किए थे। वहीं, कोहली आठ बार के साथ सचिन से आगे निकल गए हैं। विराट ने मैच में वनडे करियर का 70वां अर्धशतक भी लगाया। विराट कोहली को दिलशान मदुशंका ने निसांका के हाथों कैच कराया। वह 94 गेंद में 11 चौके की मदद से 88 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

सचिन को पीछे छोड़ा कोहली ने

2 of 10
विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन ने 1994, 1996, 1997, 1998, 2000, 2003 और 2007 में वनडे में हजार रन से ज्यादा बनाए थे। वहीं, कोहली ने 2011, 2012, 2014, 2017, 2018, 2019 और अब 2023 में वनडे में हजार रन से ज्यादा बनाए हैं। इस साल कोहली ने अब तक 23 वनडे मैचों में 20 पारियां खेली हैं और 1054 रन बना लिए हैं। इनमें चार शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 166 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। संगकारा छह बार हजार रन के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

संगकारा से इस मामले में आगे निकले कोहली

3 of 10
विराट और संगकारा - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने 50 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का 70वां अर्धशतक रहा। वहीं, इस विश्व कप में उनका यह पांचवां 50+ का स्कोर रहा। इस पारी से पहले तक उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट ने 85, अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 55, बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 103, न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 रन की पारी खेली थी। विराट का यह चौथा वनडे विश्व कप है और वह 13 बार 50+ का स्कोर कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 33* पारी खेली हैं। श्रीलंका के खिलाफ 33वीं पारी है। विराट ने विश्व कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

वनडे विश्व कप में सर्वाधिक 50+ स्कोर
  • 21 - सचिन तेंदुलकर (44 पारी)
  • 13 - विराट कोहली (33 पारी)
  • 12 - कुमार संगकारा (35 पारी)
  • 12 - शाकिब अल हसन (35 पारी)
  • 12 - रोहित शर्मा (24 पारी)

शुभमन गिल ने किया कमाल

4 of 10
शुभमन गिल और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, शुभमन गिल ने भी श्रीलंका के खिलाफ 55 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का 11वां अर्धशतक रहा। इस कैलेंडर ईयर में यह उनका वनडे में 12वां 50+ का स्कोर रहा, जो कि सबसे ज्यादा है। इनमें पांच शतक (एक दोहरा शतक) और सात अर्धशतक शामिल हैं। इस मामले में वह श्रीलंका के पथुम निसांका और पाकिस्तान के बाबर आजम से आगे निकल गए। शुभमन के 12 50+ के स्कोर में 70, 116, 208, 112, 85, 67*, 58, 121, 74, 104, 53 और 92 रन (इस मैच में) की पारी शामिल है। शुभमन गिल 92 गेंद में 92 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए।

इस साल वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
  • 12-शुभमन गिल*
  • 11- पथुम निसांका
  • 11- बाबर आजम
  • 10- रोहित शर्मा
  • 10-विराट कोहली
विज्ञापन

5 of 10
शुभमन गिल और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने राहुल के साथ चेन्नई में नाबाद 165 रन की साझेदारी निभाई थी। भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप में 189 रन की साझेदारी संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। 2019 में लीड्स में राहुल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर 165 रन की साझेदारी निभाई थी। श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप में भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के नाम है। इन दोनों ने 1999 में टॉन्टन में 318 रन की साझेदारी निभाई थी।
विज्ञापन

विराट का श्रीलंका के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

6 of 10
आउट होने के बाद शुभमन और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ विराट की पिछली आठ पारियां इस प्रकार रही हैं-  49, 53, 66, 139*, 113, 4, 166* और इस मैच में 88 रन। वहीं, वानखेड़े में भी विराट का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने यहां 35, 86, 7, 121, 16, 4, 88 रन की पारियां खेली हैं। विराट और शुभमन के बीच 189 रन की साझेदारी हुई, जो इस विश्व कप में किसी भी विकेट के लिए भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की गई साझेदारी को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन

7 of 10
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस अय्यर ने मैच में 56 गेंद में 82 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके और छह छक्के लगाए। श्रेयस ने वनडे में 2000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने भारत के लिए तीसरा सबसे तेज दो हजार रन पूरे किए। भारत के लिए वनडे में सबसे तेज दो हजार पूरे करने का रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम है। उन्होंने 38 पारियों में ऐसा किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं। उन्होंने 48 पारियों में ऐसा किया था। 

भारत के लिए सबसे कम पारियों में 2000 वनडे रन
  • 38 पारी-शुभमन गिल
  • 48 पारी- शिखर धवन
  • 49 पारी- श्रेयस अय्यर*
  • 52 पारी- नवजोत सिद्धू
  • 52 पारी- सौरव गांगुली

मदुशंका ने भी किया कमाल

8 of 10
मदुशंका ने रोहित को क्लीन बोल्ड किया - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, मदुशंका ने इस मैच में रोहित को पारी की दूसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। रोहित ने पारी की पहली या यूं कहें मैच की पहली ही गेंद पर चौका लगाया था। इसकी अगली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। वह इस विश्व कप में पारी के पहले ही ओवर में विकेट निकालने वाले चौथे गेंदबाज हैं। इस विश्व कप में मदुशंका ऐसा दो बार कर चुके हैं, जो कि सबसे ज्यादा है। इस मैच से पहले उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसा किया था। उन्होनें अफगानिस्तान की पारी के पहले ओवर में रहमनुल्लाह गुरबाज को पवेलियन भेजा था। इसके अलावा मिचेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट और रीस टॉप्ली भी ऐसा कर चुके हैं।

इस विश्व कप में पारी के पहले ओवर में विकेट लेने वाले गेंदबाज
  • मिचेल स्टार्क बनाम भारत (ईशान किशन)
  • ट्रेंट बोल्ट बनाम बांग्लादेश (लिटन दास)
  • रीस टॉप्ली बनाम दक्षिण अफ्रीका (क्विंटन डिकॉक)
  • दिलशान मदुशंका बनाम अफगानिस्तान (रहमनुल्लाह गुरबाज)
  • दिलशान मदुशंका बनाम भारत (रोहित शर्मा)

बिना किसी बल्लेबाज के शतक लगाए सबसे बड़ा स्कोर

9 of 10
श्रेयस अय्यर और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने 50 ओवर खत्म होने के बाद आठ विकेट पर 357 रन बनाए। इस मैच में किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया। एक टीम के बिना किसी बल्लेबाज के शतक लगाए 357 रन किसी भी टीम का उच्चतम स्कोर है। इस मामले में भारत ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 2019 विश्व कप में नॉटिंघम में 348 रन बनाए थे। उस मैच में भी किसी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया था। 

व्यक्तिगत शतक के बिना सर्वोच्च टीम स्कोर (विश्व कप)
  • 357/8 - भारत बनाम श्रीलंका, मुंबई पश्चिम बंगाल, (इस मैच में)
  • 348/8 - पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2019
  • 341/6 - दक्षिण अफ्रीका बनाम यूएई, वेलिंग्टन, 2015
  • 339/6 - पाकिस्तान बनाम यूएई, नेपियर, 2015
  • 338/5 - पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, स्वानसी, 1983
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका मैच में बने कुछ और रिकॉर्ड्स

10 of 10
दिलशान मदुशंका - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप की एक पारी में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के
  • 7 - सौरव गांगुली बनाम एसएल, टॉनटन, 1999
  • 7 - युवराज सिंह बनाम बीईआर, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2007
  • 6 - कपिल देव बनाम ZIM, टुनब्रिज वेल्स, 1983
  • 6 - रोहित शर्मा बनाम PAK, अहमदाबाद, 2023
  • 6 - श्रेयस अय्यर बनाम श्रीलंका, वानखेड़े, (इस मैच में)

वनडे में सबसे महंगा फाइव विकेट हॉल
  • 5/85 - आदिल राशिद बनाम वेस्टइंडीज, सेंट जॉर्ज, 2019
  • 5/80 - दिलशान मदुशंका बनाम भारत, वानखेड़े, (इस मैच में)
  • 5/79 - वानिंदु हसरंगा बनाम आईआरई, बुलावायो, 2023
  • 5/76 - आर ट्रम्पेलमैन बनाम ओमान, विंडहोक, 2021

वर्ल्ड कप में श्रीलंका की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
  • 6/25 - चमिंडा वास बनाम बांग्लादेश, 2003
  • 6/38 - लसिथ मलिंगा बनाम केन्या, 2011
  • 5/32 - ए डी मेल बनाम न्यूजीलैंड, 1983
  • 5/39 - ए डी मेल बनाम पाकिस्तान, 1983
  • 5/80 - दिलशान मदुशंका बनाम भारत, (इस मैच में)

विश्व कप में भारत के लिए एक टीम पारी में सर्वाधिक छक्के
  • 18 बनाम बरमूडा, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2007
  • 9 बनाम श्रीलंका, टॉन्टन, 1999
  • 9 बनाम आयरलैंड, हैमिल्टन, 2015
  • 9 बनाम बांग्लादेश, पुणे, 2023
  • 9 बनाम श्रीलंका, वानखेड़े, (इस मैच में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें