फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moon: कैसे हुआ था चांद का निर्माण? वैज्ञानिकों ने अरबों साल पुराने रहस्य से उठाया पर्दा

Thu, 02 Nov 2023 03:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
interesting facts about to moon - फोटो : iStock
Moon: सालों से वैज्ञानिक चांद का निर्माण कैसे हुआ यह जानने के लिए शोध कर रहे हैं। अब एक नए शोध में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसमें कहा गया है कि लगभग 4 अरब साल पहले धरती पर एक ग्रह के गिरने के चांद का निर्माण हुआ था। शोधकर्ताओं ने रहस्यमयी, घने और महाद्वीप के आकार के दो गोलों के सिद्धांत का जिक्र किया है। उनका कहना है यह दोनों गोले धरती के मेंटल के अंदर 2900 किमी नीचे दबे हैं। अगर वैज्ञानिकों का यह दावा सच साबित होता है, तो वे ठीक दिशा में जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सालों से चले आ रहे इस रहस्य का खुलासा कर दिया है।

लगभग एक दशक से वैज्ञानिक यह जानने की कोशिश में लगे थे कि आखिरकार चांद का निर्माण कैसे हुआ। अब इस नए शोध में जानकारी मिली है कि दो विशाल गोले धरती के मेंटल में अफ्रीका और प्रशांत महासागर के नीचे दबे हैं। जर्नल नेचर में इस शोध को प्रकाशित किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
China's E 4 rover maps 1000 feet of hidden structures deep below the dark side of the moon - फोटो : iStock
शोधकर्ताओं का कहना है कि हो सकता है कि यह गोले एक ग्रह के अवशेष हों, जो सोलर सिस्टम के शुरुआती दौर में धरती पर गिरा था। उन्होंने आगे बताया है कि यह कथित ग्रह धरती पर गिरा, तो बड़े स्तर पर मलबे की बारिश हुई जिससे चांद का निर्माण हुआ। 
 
विज्ञापन

3 of 6
What is the anomaly of the Moon South Pole? - फोटो : iStock
धरती के नीचे मौजूद है ग्रह का टुकड़ा

धरती पर ग्रह के गिरने का सिद्धांत काफी पुराना है। पहले के शोध में जानकारी मिली है कि करीब साढ़े 4 अरब साल पहले ग्रह के आकार का ऑब्जेक्ट थिया धरती पर गिरा था। इसमें बताया गया है कुछ मलबा इकट्ठा हो गया जिससे चंद्रमा का निर्माण हुआ। 

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर किया था बड़ा कारनामा, चंद्रयान 2 के कैमरे ने कैद किया था अद्भुत नजारा

4 of 6
interesting things and facts about the moon - फोटो : iStock
चीन, अमेरिका और ब्रिटेन के शोधकर्ताओं को नए शोध में इस बात के सबूत मिले हैं कि थिया ग्रह का एक बड़ा हिस्सा धरती के नीचे मौजूद है। शोधकर्ताओं ने बताया कि धरती के आंतरिक हिस्से की भूकंपीय तस्वीरों से पता चला है कि दो महाद्वीप के आकार के गोले मौजूद हैं।

Ajab-Gajab: लाखों रुपये खर्च कर लड़की बन गई बिल्ली! अब दिखती है ऐसी, देखकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन

5 of 6
interesting things and facts about the moon - फोटो : iStock
यह गोले धरती के मेंटल के सबसे नीचले भाग में स्थित हैं। इन वैज्ञानिकों ने कंप्यूटर सिमुलेशन का इस्तेमाल कर उस जगह के बारे में पता लगाने की कोशिश की जहां पर टक्कर हुई थी। 

White Hydrogen: फ्रांस में मिली ऐसी हाइड्रोजन, वैज्ञानिक बता रहे खजाना, जानिए कैसे बन सकती है दुनिया की रक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
interesting things and facts about the moon - फोटो : iStock
चीन के वैज्ञानिक होंगपिंग देंग का कहना है कि खोज से उस परंपरागत मान्यता को चुनौती मिलती है जिसमें कहा गया था कि इस विशाल टक्कर से शुरुआती धरती का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि चांद के निर्माण के अलावा धरती के मेंटल में पाई जाने वाली विजातीयता का भी जन्म इसी से हुआ। उन्होंने कहा कि थिया ग्रह का भाग अभी भी धरती के मेंटल में स्थित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें