फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम को मिली बड़ी खुशखबरी, पिता बना यह दिग्गज खिलाड़ी

Thu, 12 Mar 2020 03:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जैक कैलिस - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत में मौजूद है और धर्मशाला में होने वाले पहले वनडे की तैयारियों में जुटी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से घरेलू वनडे सीरीज जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम जहां काफी खुश है वहीं उसका मनोबल भी बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 6
Jacques Kallis - फोटो : social Media
इसी बीच धर्मशाला वनडे के शुरू होने से पहले ही दक्षिण अफ्रीकी टीम के ड्रेसिंग रूम में एक खबर से ख़ुशी की लहर दौड़ गई। टीम से जुड़े दिग्गज क्रिकेटर ने ट्विटर पर अपने पिता बनने की खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

3 of 6
जैक्स कैलिस
यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और मौजूदा बल्लेबाजी सलाहकार जैक कैलिस हैं। 44 वर्षीय कैलिस ने बुधवार को अपने पिता बनने की खुशखबरी सभी के साझा की और बेटे का स्वागत करते हुए इसे एक खास दिन बताया।
 
 

4 of 6
जैक कैलिस - फोटो : getty
कैलिस ने पिछले साल ही जनवरी में अपनी गर्लफ्रेंड चार्लेन एंजेल से शादी की थी और अब दोनों ने बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम जोशुआ हेनरी कैलिस रखा गया है।
विज्ञापन

5 of 6
जैक्स कैलिस और गौतम गंभीर
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच रहे कैलिस को पिछले साल ही दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जैक कैलिस - फोटो : ट्विटर
कैलिस का नाम अब तक के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर की लिस्ट में शुमार है और उन्होंने 19 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 25 हजार से अधिक रन ( वनडे और टेस्ट दोनों में दस हजार से अधिक रन) और 577 विकेट (टेस्ट और वनडे दोनों में 250 से अधिक विकेट) चटकाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें