IND vs SA Newlands Cape Town Records, South Africa vs India: सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका ने पहला टेस्ट पारी और 32 रन से अपने नाम किया था। भारत के लिए सीरीज में वापसी करना आसान नहीं है। दूसरा केपटाउन में होगा और यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड खराब है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार (तीन जनवरी) से केपटाउन में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी। सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका ने पहला टेस्ट पारी और 32 रन से अपने नाम किया था। भारत के लिए सीरीज में वापसी करना आसान नहीं है। दूसरा केपटाउन में होगा और यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड खराब है। 31 सालों में अब तक न्यूलैंड्स ग्राउंड पर जीत नहीं मिली है।
विज्ञापन
1992: मैच ड्रॉ
2 of 7
मोहम्मद अजहरुद्दीन
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद अजरुद्दीन की कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम 1992 में केपटाउन में टेस्ट मैच खेली थी। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। जोंटी रोड्स और ब्रायन मैकमिलन के अर्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पारी को 370/9 के स्कोर पर घोषित कर दिया था। जवाब में भले ही मनोज प्रभाकर और सचिन तेंदुलकर ने अर्धशतक जमाए, लेकिन भारत 114 रन पीछे रह गया। टीम इंडिया 276 रन पर ऑलआउट हो गई थी। मजबूत बढ़त के लिए दक्षिण अफ्रीका के प्रयास को श्रीनाथ ने रोक दिया। उन्होंने 33 रन देकर चार विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 130 रन बनाए। भारत को 244 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन खेल में समय की कमी के कारण भारत दूसरी पारी में एक विकेट पर 29 रन तक ही पहुंच पाया और टेस्ट ड्रॉ हो गया। जवागल श्रीनाथ इस मैच में भारत के स्टार थे। उन्होंने मैच में छह विकेट लिए थे।
विज्ञापन
1997: भारत 282 रन से हारा
3 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में दूसरी बार टीम इंडिया केपटाउन में खेलने उतरी। 1997 में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उसने अपनी पहली पारी को 529/7 के स्कोर पर घोषित किया। गैरी कर्स्टन (103) और ब्रायन मैकमिलन (नाबाद 103) ने शतकीय पारी खेली। जवागल श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद ने तीन-तीन विकेट लिए थे। भारत ने पहली पारी में 359 रन बनाए। सचिन तेंदुलकर ने 169 और मोहम्मद अजहरुद्दीन 115 रन बनाए। दोनों ने 222 रन की साझेदारी की थी। दक्षिण अफ्रीका को 170 रन की बढ़त मिली और उसने दूसरी पारी में छह विकेट पर 256 रन बनाए। श्रीनाथ ने दूसरी पारी में भी तीन विकेट लिए। भारत को जीत के लिए 427 रन का लक्ष्य मिला। टीम इंडिया दूसरी पारी में 144 रन पर ही सिमट गई। भारत 282 रन से मैच हार गया।
2007: भारत पांच विकेट से हारा
4 of 7
सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
2006/07 के दौरे के दौरान भारत ने दक्षिण अफ्रीका की धरती पर अपना पहला टेस्ट मैच जीतकर इतिहास रचा था, लेकिन उसकी खुशी ज्यादा दिन कायम नहीं रही। दक्षिण अफ्रीका ने डरबन में दूसरा टेस्ट जीत लिया और केपटाउन में भी शानदार प्रदर्शन किया। भारत के कप्तान राहुल द्रविड़ ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 414 रन बनाए। वसीम जाफर ने 116, सौरव गांगुली ने 66, सचिन तेंदुलकर 64 और दिनेश कार्तिक ने 63 रन बनाए थे। अफ्रीकी टीम पहली पारी में 373 रन बनाकर आउट हुई। भारत को 41 रन की बढ़त मिली। अश्विन ने चार विकेट लिए। दूसरी पारी में टीम इंडिया 169 रन पर ही सिमट गई। डेल स्टेन ने चार विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 211 रन बनाकर मैच और सीरीज को जीत लिया।
विज्ञापन
2011: ड्रॉ
5 of 7
ग्रीम स्मिथ और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बार केपटाउन टेस्ट में जैक्स कैलिस ने दो शतक लगाकर सबका दिल जीत लिया। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने अपने 51वें और अंतिम टेस्ट शतक के साथ सीरीज में धूम मचा दी। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 362 रन बनाए। जैक्स कैलिस ने 161 और हाशिम अमला ने 59 रन बनाए। श्रीसंत ने पांच और जहीर खान ने दो विकेट लिए। भारतीय टीम पहली पारी में 364 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका को दो रन की बढ़त मिली। सचिन तेंदुलकर ने 146 और गौतम गंभीर ने 93 रन बनाए। डेल स्टेन ने पांच विकेट झटके। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की टीम 341 रन पर सिमट गई। कैलिस ने 109 और मार्क बाउचर ने 55 रन बनाए। हरभजन सिंह ने सात विकेट लिए। भारत को 344 रन का लक्ष्य मिला। टीम इंडिया तीन विकेट पर 166 रन बनाए और मैच ड्रॉ हो गया। गंभीर ने दूसरी पारी में 64 रन बनाए।
विज्ञापन
2018: भारत 72 रन से हारा
6 of 7
फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
पांच साल बाद जब विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया, तो उम्मीदें बहुत अधिक थीं। दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने पहली पारी में 286 रन बनाए। एबी डिविलियर्स ने 65 और फाफ डुप्लेसिस ने 62 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट लिए। भारत ने पहली पारी में 209 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 95 गेंद पर 93 रन की पारी खेली। वर्नोन फिलेंडर और कगिसो रबाडा ने तीन-तीन विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका को 77 रन की बढ़त मिली। उसकी दूसरी पारी में 130 रन पर ही सिमट गई। इस तरह भारत को जीत के लिए 208 रन का लक्ष्य मिला। इस बार ऐसा लगा कि टीम इंडिया जीत लेगी, लेकिन एक बार फिर वही हुआ जिसका डर था। टीम इंडिया 135 रन पर सिमट गई। फिलेंडर ने छह विकेट लिए।
विराट कोहली के लिए बतौर कप्तान यह आखिरी टेस्ट मैच साबित हुआ। उन्होंने मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत पहली पारी में 223 रन पर ऑलआउट हो गया। कोहली ने 79 रन बनाकर अकेले संघर्ष किया। दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 210 रन पर आउट हो गया। भारत को 13 रन की बढ़त मिली। जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए। भारत के पास दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाकर दक्षिण अफ्रीका को मुश्किल लक्ष्य देने का मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया। टीम इंडिया 198 रन ही बना सकी। ऋषभ पंत ने 100 रन बेहतरीन पारी खेली। अफ्रीकी टीम को 212 रन का लक्ष्य मिला। उसने कीगन पीटरसन की नाबाद 82 रन की पारी की बदौलत लक्ष्य को हासिल कर लिया।