फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: एंडरसन के मौजूदा पसंदीदा शिकार हैं शुभमन गिल; स्टोक्स ने सीरीज की पहली गेंद पर रोहित को किया बोल्ड

Fri, 08 Mar 2024 03:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

एंडरसन ने टेस्ट में शुभमन को छठी बार पवेलियन भेजा। गिल ने इस इंग्लिश तेज गेंदबाज के खिलाफ 166 गेंद खेली हैं और 91 रन बनाए हैं। स्टोक्स ने कमाल की गेंद पर रोहित को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
1 of 6
स्टोक्स ने रोहित को क्लीन बोल्ड किया - फोटो : BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी पारी खेली। दोनों ने शतक लगाया। रोहित ने 103 रन और शुभमन ने 110 रन की पेरी खेली। इस पारी में दोनों ने कई बेहतरीन शॉट्स लगाए, लेकिन चर्चा का विषय इनका आउट होना रहा। रोहित को बेन स्टोक्स ने तो शुभमन को एंडरसन ने क्लीन बोल्ड किया। यह एंडरसन के टेस्ट करियर का 699वां विकेट रहा और वह 700 विकेट का कीर्तिमान छूने से एक कदम दूर हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शुभमन को आउट करने के बाद एंडरसन - फोटो : BCCI
एंडरसन ने टेस्ट में शुभमन को छठी बार पवेलियन भेजा। गिल ने इस इंग्लिश तेज गेंदबाज के खिलाफ 166 गेंद खेली हैं और 91 रन बनाए हैं। छह बार एंडरसन उन्हें पवेलियन भेजने में कामयाब हुए हैं। एंडरसन के खिलाफ शुभमन के रन बनाने का औसत 15.16 है। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और एक छक्का लगाया। हाल फिलहाल में शुभमन एंडरसन के सबसे पसंदीदा शिकार बने हैं। इस सीरीज में एंडरसन शुभमन को दो बार पवेलियन भेज चुके हैं। शुभमन ने अपनी 110 रन की पारी में 12 चौके और पांच छक्के लगाए।
विज्ञापन

3 of 6
शुभमन क्लीन बोल्ड हुए - फोटो : BCCI
टेस्ट में एंडरसन ने सबसे ज्यादा बार शिकार चेतेश्वर पुजारा का किया है। पुजारा 12 बार आउट हो चुके हैं। वहीं, पुजारा के अलावा भारतीय बल्लेबाजों में एंडरसन सचिन तेंदुलकर का शिकार नौ बार, अजिंक्य रहाणे का शिकार आठ बार, विराट कोहली का शिकार सात बार मुरली विजय का शिकार सात बार किया है। शुभमन के अलावा धोनी और गंभीर भी एंडरसन की गेंद पर छह-छह बार आउट हो चुके हैं। आउट होने से पहले शुभमन ने रोहित के साथ 171 रन की साझेदारी निभाई। शुक्रवार को टेस्ट के दूसरे दिन पहले सत्र में दोनों ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। शुभमन के टेस्ट करियर का यह चौथा शतक रहा।

4 of 6
रोहित को आउट करने के बाद स्टोक्स - फोटो : BCCI
इतना ही नहीं स्टोक्स ने भी कमाल कर दिया। नौ महीने बाद गेंदबाजी करने उतरे स्टोक्स ने अपनी पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया। स्टोक्स ने पिछले साल जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज में पिछली बार गेंदबाजी की थी। इसके बाद पैर में चोट की वजह से इससे दूर थे। वनडे विश्व कप में उन्होंने सिर्फ बल्लेबाजी की थी। हाल ही में उन्होंने सर्जरी कराई थी और उसके बाद रिहैब में थे और सिर्फ बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत के खिलाफ इस सीरीज में उन्होंने बॉलिंग प्रैक्टिस तो की थी, लेकिन गेंदबाजी करने नहीं उतरे थे। 
विज्ञापन

5 of 6
शतक लगाने के बाद शुभमन गिल और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
धर्मशाला टेस्ट मैच में रोहित-शुभमन की साझेदारी को देखकर स्टोक्स को मजबूरी में गेंदबाजी के लिए आना पड़ा और सीरीज की अपनी पहली ही गेंद पर रोहित को क्लीन बोल्ड किया। यह भारत की पहली पारी के 62वें ओवर में हुआ। स्टोक्स की गेंद ऑफ स्टंप पर टप्पा खाकर बाहर की ओर निकली और रोहित के ऑफ स्टंप को ले उड़ी. रोहित ने अपनी 103 रन की पारी में 13 चौके और तीन छक्के लगाए। यह उनके टेस्ट करियर का 18वां शतक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्टोक्स के विकेट लेने पर वुड का रिएक्शन - फोटो : BCCI
स्टोक्स को विकेट लेता देख कोच ब्रैंडन मैकुलम और पॉल कॉलिंगवुड का रिएक्शन वायरल हो रहा है। दोनों यकीन नहीं कर पाए थे। साथी खिलाड़ियों ने भी हंसते हुए रिएक्ट किया। इंग्लैंड की पहली पारी 218 रन पर समाप्त हुई थी। ऐसे में भारत ने बढ़त हासिल कर ली है। भारत पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें