मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : twitter@BCCI
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। दूसरी पारी में इस तेज गेंदबाज ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया। शमी ने टेस्ट करियर का दूसरा पचासा जड़ा। शमी और बुमराह के बीच नौवें विकेट के लिए 89 रन की अटूट साझेदारी हुई। वहीं, शमी ने दूसरी पारी में एक विकेट भी अपने नाम किया। पहली पारी में शमी दो विकेट चटकाए थे।