अश्विन
- फोटो : BCCI
बांग्लादेश के खिलाफ जीत टेस्ट इतिहास में भारत की 179वीं जीत थी। भारतीय टीम ने अब तक 581 टेस्ट मैच खेले हैं और 178 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 222 टेस्ट ड्रॉ रहे और एक मैच टाई रहा है। टीम इंडिया एकमात्र ऐसी टीम नहीं है जिसने टेस्ट में हार की संख्या से अधिक जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और आयरलैंड को अभी तक यह उपलब्धि हासिल नहीं हुई है।
टेस्ट क्रिकेट में हार से ज्यादा जीत हासिल करने वाली टीमें:
- ऑस्ट्रेलिया: 414 जीते; 232 हारे
- इंग्लैंड: 397 जीते; 325 हारे
- दक्षिण अफ्रीका: 179 जीते; 161 हारे
- भारत: 179 जीते; 178 हारे
- पाकिस्तान: 148 जीते; 144 हारे