फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: दूसरे टेस्ट में एक बदलाव के साथ उतर सकता है भारत, अक्षर-कुलदीप में किसे मिल सकता है मौका? जानें

Thu, 26 Sep 2024 04:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत के अलावा शीर्ष क्रम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया था। रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल जैसे दिग्गजों को मेहमानों के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया था।
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से कानपुर में खेला जाएगा। आगामी मैच में भारतीय टीम 2-0 से क्लीन स्वीप का लक्ष्य लेकर उतरेगी। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में अहम बदलाव कर सकते हैं। वह एक तेज गेंदबाज को आराम देकर स्पिनर को मौका दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर स्टेडियम - फोटो : BCCI
भारत का कानपुर में रिकॉर्ड
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत का टेस्ट में रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारतीय टीम ने यहां कुल 23 मुकाबले खेले हैं। इनमें मेजबानों ने सात मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 13 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। इस मैदान पर हमेशा से स्पिनर्स का बोलबाला रहा है। ऐसे में भारतीय कप्तान आगामी मैच तीन स्पिन गेंदबाजों को मौका दे सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पंत-रोहित-विराट - फोटो : BCCI/ICC/@imVkohli
शीर्ष क्रम में बदलाव की संभावना कम
चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत के अलावा शीर्ष क्रम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया था। रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल जैसे दिग्गजों को मेहमानों के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया था। हालांकि, गिल ने दूसरी पारी में वापसी की और शतक लगाया जबकि पंत भी टेस्ट में शानदार वापसी करने में कामयाब हुए। दिग्गजों की मौजूदगी में शीर्ष क्रम में बदलाव की संभावना कम है। 

4 of 5
जडेजा-अश्विन - फोटो : BCCI
तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकता है भारत
कानपुर टेस्ट में भारत की प्लेइंग 11 में तीन स्पिनर्स को मौका मिल सकता है। दरअसल, कानपुर की पिच हमेशा से धीमी गति के गेंदबाजों के मुफीद रही है। ऐसे में रोहित शर्मा कुलदीप यादव या अक्षर पटेल में से किसी एक को मौका दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें तेज गेंदबाजों में से एक को आराम देना पड़ेगा। इस स्थिति में मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है। अब देखना यह होगा कि कप्तान बल्लेबाजी में गहराई के लिए अक्षर को मौका देते हैं या स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूत बनाने के लिए चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप को जगह देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट - फोटो : BCCI
दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें