कार्तिक ने एक विकेटकीपर के रूप में धोनी के करियर पर भी प्रकाश डाला और बताया कि एक कप्तान के रूप में माही की उपलब्धियां उन्हें पंत की तुलना में अधिक महत्व देती हैं।
भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट में ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने भारत की दूसरी पारी में 13 चौके और चार छक्के की मदद से 109 रन बनाए। करीब 20 महीने बाद टेस्ट में वापसी करने वाले पंत का टेस्ट में छठा शतक रहा। उन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज के मामले में महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी की। धोनी ने भी टेस्ट में छह शतक लगाए थे। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यह बात उठने लगी कि क्या टेस्ट में पंत धोनी से बेहतर हैं? क्या पंत भारत के अब तक के सबसे महान विकेटकीपर बल्लेबाज हैं? इस पर अब दिनेश कार्तिक की प्रतिक्रिया सामने आई है।
विज्ञापन
2 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
उन्होंने कहा कि पंत को अब तक का सबसे महान कहना अस्वीकार्य है क्योंकि उन्होंने सिर्फ 34 मैच खेले हैं। कार्तिक ने कहा, 'यह कहना सही नहीं है कि वह अभी से ही भारत के महानतम विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, क्योंकि उन्होंने अभी 34 टेस्ट ही खेले हैं। इतनी जल्दी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। हां लेकिन निश्चित तौर पर वह सही राह पर हैं और वह आगे चलकर भारत के महानतम विकेटकीपर बनकर रहेंगे।'
विज्ञापन
3 of 4
दिनेश कार्तिक
- फोटो : IPL/BCCI
कार्तिक ने एक विकेटकीपर के रूप में धोनी के करियर पर भी प्रकाश डाला और बताया कि एक कप्तान के रूप में माही की उपलब्धियां उन्हें पंत की तुलना में अधिक महत्व देती हैं। उन्होंने कहा, 'विकेटकीपर के रूप में भी धोनी की साख को नजरअंदाज न करें। उन्होंने जरूरत के समय न केवल शानदार बल्लेबाजी की और रन बनाए बल्कि उन्होंने भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मेस (गदा) तक पहुंचाया। भारत नंबर एक बना रहा। इसलिए जब आप किसी खिलाड़ी के बारे में बात करते हैं तो आपको उस सभी को महत्व देना होगा।'
धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट खेले और 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए, जिसमें छह शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उनके नाम सबसे लंबे प्रारूप (294) में विकेट के पीछे पांचवां सबसे ज्यादा शिकार करने का भी रिकॉर्ड है। वह 2009 में न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतने वाले मंसूर अली खान पटौदी के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान बने थे। उनकी कप्तानी में भारत एक ही साल के अंदर पहली बार दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम भी बन गई थी और दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ भी कराई थी। दूसरी तरफ पंत ने अब तक 34 टेस्ट में 44.79 की औसत से 2419 रन बनाए हैं जिसमें छह शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। वह टेस्ट में भारत के तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर भी हैं, जिनके नाम अब तक 134 शिकार हैं।