कोहली की फॉर्म में गिरावट जारी रही। वह चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ हुए पहले टेस्ट में कुछ खास प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। टेस्ट की दोनों पारियों में कोहली ने क्रमश: छह और 17 रन की पारी खेली।
भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट में विराट कोहली और शाकिब अल हसन के बीच एक मजेदार चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। दरअसल, मैच के दूसरे दिन कोहली ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान शाकिब पर चुटकी ली थी। उनकी यह बातचीत स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गई। बांग्लादेश के स्टार स्पिनर ने कोहली को अपने ओवर में यॉर्कर पर यॉर्कर गेंद फेंकी थी। भारतीय बल्लेबाज ने बाद में नॉन स्ट्राइक पर रहते हुए इसी को लेकर शाकिब के मजे लिए। स्टंप माइक में कोहली को शाकिब को 'मलिंगा' कहते हुए सुना जा सकता है। श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लासिथ मलिंगा को यॉर्कर स्पेशलिस्ट कहा जाता था।
विज्ञापन
2 of 5
विराट और शाकिब
- फोटो : BCCI
वीडियो में कोहली को शाकिब से यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मलिंगा बना हुआ है, यॉर्कर पे यॉर्कर डाल रहा है।' इसके बाद दोनों हंसने लगते हैं। इस वीडियो को मलिंगा ने भी शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में 'नियामाई मल्ली' लिखा, जिसका मतलब होता है 'शानदार, भाई'। मलिंगा ने इसके साथ हंसने का और दिल का इमोजी भी बनाया है।
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter
कोहली की फॉर्म में गिरावट जारी रही। वह चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ हुए पहले टेस्ट में कुछ खास प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। टेस्ट की दोनों पारियों में कोहली ने क्रमश: छह और 17 रन की पारी खेली। पहली पारी में जहां उन्होंने हसन महमूद की ऑफ स्टंप के बाहर गेंद का पीछा किया, वहीं दूसरी पारी में वह गलत एल्बीडब्ल्यू फैसले का शिकार हो गए। इसका रिव्यू नहीं करने का फैसला लेने के बाद अल्ट्राएज ने गेंद के साथ बल्ले को संपर्क बनाते हुए पाया। अगर विराट ने रिव्यू लिया होता तो वह नॉटआउट होते।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट का इस साल सभी प्रारूपों में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इस साल 15 मैचों और 17 पारियों में उन्होंने 18.76 की औसत से सिर्फ 319 रन बनाए हैं। उनके नाम पर सिर्फ एक अर्धशतक है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान 76 रन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया है। फिलहाल टेस्ट में विराट का औसत आठ साल के निचले स्तर पर है। उन्होंने 114 टेस्ट में 193 पारियों में 48.74 की औसत से 8,871 रन बनाए हैं, जिसमें 29 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। पिछली बार उनका औसत इससे कम नवंबर 2016 में रहा था जब उनका औसत 48.28 का रहा था।
2020 के बाद से विराट का टेस्ट में रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा है। साल 2020 से खेले गए 30 टेस्ट मैचों में उन्होंने 52 पारियों में 32.72 की औसत से 1,669 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ दो शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 186 रन का है। 2023-25 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के दौरान पांच टेस्ट और आठ पारियों में विराट ने एक शतक और दो अर्धशतक के साथ, 49.00 की औसत से 392 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121 रन का है।