अर्शदीप सिंह
- फोटो : BCCI
इतना ही नहीं, अर्शदीप ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले में नौ बार दो या इससे ज्यादा विकेट निकाले हैं। वह ऐसा सबसे ज्यादा बार करने वाले टिम साउदी और नवीन उल हक के बाद तीसरे खिलाड़ी हैं। न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज साउदी ने अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में कुल 13 बार पावरप्ले में दो या इससे ज्यादा विकेट निकाले हैं, जबकि अफगानिस्तान के नवीन उल हक ने ऐसा 11 बार किया है। अर्शदीप का नंबर इसके बाद आता है। 25 साल के अर्शदीप अब तक भारत के लिए 55 टी20 खेल चुके हैं और 86 विकेट निकाल चुके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8.28 का रहा है। नौ रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले में सबसे ज्यादा बार दो या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
| कितनी बार |
गेंदबाज |
| 13 |
टिम साउदी (न्यूजीलैंड) |
| 11 |
नवीन उल हक (अफगानिस्तान) |
| 9 |
अर्शदीप सिंह (भारत) |