फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2021: पांच साल बाद भारत-पाकिस्तान फिर होंगे आमने-सामने, आंकड़ों में जानें कौन किस पर भारी

Tue, 17 Aug 2021 04:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी-20 विश्व कप 2021 मे विराट कोहली की टीम इंडिया के सामने बाबर आजम पाकिस्तान की अगुवाई करेंगे। दोनों देशों के बीच होने वाले इस महामुकाबले से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों के आमने-सामने और कई अहम रिकॉर्ड
विज्ञापन
1 of 8
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से एक-दूसरे से भिड़ने वाले हैं। इस बार दोनों के बीच यह भिड़ंत दुबई में आयोजित होने वाली टी-20 विश्व कप में होगी। पांच साल के लंबे अंतराल के बाद दोनों टीमें टी-20 विश्व कप में आमने-सामने होंगी। वैसे करीब ढाई साल पहले दोनों के बीच 16 जून 2019 को एकदिवसीय विश्व कप में भिड़ंत हुई थी और उस वक्त भारतीय टीम ने एकतरफा जीत हासिल की थी। बात करें टी-20 क्रिकेट की तो साल 2016 में टी-20 विश्व कप के दौरान दोनों टीमें आमने सामने थीं। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया था। 

अब एक बार फिर से दोनों टीमें 24 अक्टूबर को दुबई में ग्रुप के पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगी। हालांकि इस बार विराट कोहली की टीम इंडिया के सामने बाबर आजम पाकिस्तान की अगुवाई करेंगे। दोनों देशों के बीच होने वाले इस महामुकाबले से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों के आमने-सामने और कई अहम रिकॉर्ड।
विज्ञापन

2 of 8
भारत vs पाकिस्तान - फोटो : social media
टी-20 विश्व कप में छठी बार दोनों टीमें भिड़ेंगी 
भारत और पाकिस्तान की टीम टी-20 विश्व कप में छठी बार आमने सामने होंगी। इससे पहले पांच मैचों में चार भारत ने जीते हैं जबकि एक मुकाबला टाई हुआ था। 2007 में फाइनल सहित दो बार दोनों टीमें भिड़ीं। साल 2012 में सुपर-8 में फिर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी। इसके अलावा 2014 और 2016 में दोनों टीमें ग्रुप स्तर पर एक दूसरे के आमने-सामने थीं। यह टी-20 विश्व कप का सातवां सीजन होगा। इससे पहले छह सत्रों में से 2009 और 2010 में दोनों में कोई मुकाबला नहीं हुआ।
विज्ञापन

3 of 8
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
टी-20 क्रिकेट में भारत का पलड़ा भारी 
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं। इसमें छह बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है जबकि पाकिस्तान को एक जीत नसीब हुई है। वहीं एक मुकाबला टाई पर खत्म हुआ।

4 of 8
युवराज सिंह - फोटो : social Media
दोनों टीमों में सर्वोच्च स्कोर
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 2012 में अहमदाबाद में दूसरे टी-20 मुकाबले में 192/5 रन बनाए थे। भारत ने इसे  11 रनों से जीता था। युवराज सिंह को 72 रन की पारी के लिए मैन ऑफ दी मैच दिया गया था।
विज्ञापन

5 of 8
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
दोनों टीमों में न्यूनतम स्कोर:
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप 2016 में चौथे टी-20 मैच में महज 83 रनों पर समेटा था। इस मैच को भारत ने 27 गेंदें शेष रहते हुए पांच विकेट से जीता था। विराट को उनकी 49 रन की पारी के लिए मैन ऑफ दी मैच मिला था।    
विज्ञापन

6 of 8
विराट कोहली - फोटो : social media
श्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर:
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 2012 टी-20 वर्ल्ड कप में 78 रन की पारी खेली थी। इस मैच को भारत ने 18 गेंदें शेष रहते हुए आठ विकेट से अपने नाम किया था। 
विज्ञापन

7 of 8
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Cricket World Cup twitter
आईसीसी टीम रैंकिंग
आईसीसी की ताजा टी-20 टीम रैंकिंग में भारत इस वक्त दूसरे तो पाकिस्तान चौथे स्थान पर मौजूद है। 
विज्ञापन

8 of 8
भारत बनाम पाकिस्तान
पिछले पांच मुकाबले 
भारत और पाकिस्तान में पिछले पांच मुकाबलों में सिर्फ एक बार पाकिस्तान को जीत मिली, जबकि भारतीय टीम ने लगातार चार मुकाबले अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान को आखिरी बार और वह भी इकलौती जीत 2012 में मिली थी। इसके बाद 2012 में भारत ने 11 रन से मैच जीता, 2014 में सात विकेट तो 2016 में पांच और छह विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें