फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेल से रसेल तक, वो 5 कैरेबियाई खिलाड़ी जो इस बार IPL 2019 में मचा रहे हैं धमाल

Thu, 11 Apr 2019 07:07 PM IST
Rajeev Rai राजीव राय, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गेल-रसेल - फोटो : अमर उजाला
इंडियन टी-20 लीग को शुरू हुए दो हफ्ते से अधिक हो गए हैं। लीग में अब तक कुल 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान 250 से अधिक छक्के लग चुके हैं। छक्के लगाने के मामले में इस वक्त विंडीज के 3 खिलाड़ी टॉप में चल रहे हैं। 25 छक्के तो अकेले कोलकाता के ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने ही जड़ दिए हैं।

कुल मिलाकर अभी तक पूरे लीग में कैरेबियाई खिलाड़ियों का ही बोलबाला है। इन्होने अपनी बल्लेबाजी और ताकत से हर किसी को हैरान कर दिया है। 

आईए एक नजर डालते हैं ऐसे ही 5 कैरेबियाई खिलाड़ियों पर जिन्होंने सभी रिकॉर्ड को तहस-नहस कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
गेल
क्रिस गेल
पंजाब की तरफ से सलामी बल्लेबाजी कर रहे क्रिस गेल ने मुंबई के खिलाफ जबरदस्त खेल दिखाया। 39 साल की उम्र में भी गेल की रनों और लंबे-लंबे छक्के मारने की भूख खत्म नहीं हुई है। इन्होंने मुंबई के खिलाफ 3 चौके और 7 छक्के की मदद से मात्र 36 गेंदों में 63 रनों की तूफानी पारी खेली।

गेल ने इस सीजन में अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में 158.15 की स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होने 18 चौके और 18 छक्के लगाए हैं। गेल ने अब तक दो अर्धशतक भी जड़े हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
रसेल - फोटो : social media
आंद्रे रसेल
इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में कोई नाम अगर चर्चा का विषय है तो वो है कोलकाता की तरफ से खेल रहे आंद्रे रसेल। इन्होने अभी तक खेले गए 6 मुकाबलों में 212.39 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए हैं। इस दौरान रसेल ने 17 चौके और 25 छक्के जड़े हैं। रसेल का औसत भी 128.50 का है और ये अब तक दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

गेंदबाजी में भी रसेल ने अपनी टीम के लिए 5 विकेट निकाले हैं। 

 

4 of 6
pollard
कीरोन पोलार्ड
मुंबई की तरफ से खेल रहे ऑलराउंडर पोलार्ड की शुरुआत इस सीजन में सही नहीं रही, लेकिन धीरे-धीरे इन्होने भी लय पकड़ ली। रोहित के चोटिल होने की वजह से पोलार्ड ने पंजाब के खिलाफ टीम का जिम्मा संभाला। बल्लेबाजी में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे और 3 चौके, 10 छक्के की मदद से मात्र 31 गेंदों में 83 रन बना डाले।  इससे पहले इन्होने हैदराबाद के खिलाफ भी मात्र 26 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाए थे।

अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में पोलार्ड ने 194.56 की स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होने 7 चौके और 17 छक्के जड़े हैं और एक अर्धशतक भी बनाया है।

 
विज्ञापन

5 of 6
सुनील नरेन
सुनील नरेन 
कोलकाता की तरफ से सलामी बल्लेबाजी करने वाले ऑलराउंडर नरेन को इस बार कुछ मैचों में ओपनिंग करने का मौका नहीं मिला। लेकिन बाद में वो फिर से अपने स्थान पर वापस बल्लेबाजी करने उतरे और अपने मनपसंद अंदाज में गेंदबाजों की खबर ली। नरेन ने अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में 185.89 के स्ट्राइक रेट से 87 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 9 चौके और 6 छक्के जड़े हैं। 

नरेन ने राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में मात्र 25 गेंदों में 47 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में भी नरेन ने 8 की इकॉनमी से 5 मैचों में 3 विकेट निकाले हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Alzarri Joseph
अल्जारी जोसेफ
इंडियन टी-20 लीग में नया नाम लेकिन आते ही छा गए। विंडीज के लिए एक भी टी-20 मैच नहीं खेलने वाले अल्जारी ने अपने पहले ही मैच में 3.4 ओवर की गेंदबाजी में 12 रन देकर 6 विकेट झटक लिए। साथ ही बेस्ट गेंदबाजी का सोहेल तनवीर का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर गए। 

पहले मैच में गेंदबाजी से तो दूसरे मैच में इन्होने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। इन्होंने पंजाब के खिलाफ आखिरी वक्त में 13 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए और मुंबई के लिए मैच जीताऊ पारी खेली।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें