एवेन चैटफील्ड
- फोटो : अमर उजाला
हम बात कर रहें हैं न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज एवेन चैटफील्ड की। 'आपको हमेशा अपना खर्चा तो चलाना ही पड़ता है ना। मैं उम्र के उस दौर से गुजर रहा हूं जहां आपको नौकरी नहीं मिलेगी, लेकिन टैक्सी चलाने का फायदा ये है कि मैं या तो पूरे दिन चला सकता हूं या जब मर्जी हुई तब चला सकता हूं। जब मर्जी है, क्रिकेट देख सकता हूं, ये मेरे लिए काफी सहूलियत वाला काम है'। ये कहना है वेलिंग्टन के टैटफील्ड का जिन्होंने 1970 और 80 के दशक में 43 टेस्ट खेले। कपिल देव इनके अच्छे दोस्त रहें हैं।