फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शमी-बुमराह की बल्लेबाजी ने जीता दिल, भारतीय ड्रेसिंग रूम में तालियों से हुआ जोरदार स्वागत

Tue, 17 Aug 2021 01:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शमी-बुमराह की जोड़ी ने ना सिर्फ मैच बचाया बल्कि टीम को जीत दिलाने में भी सफल रही। यही कारण रहा कि इन दोनों खिलाड़ियों का भारतीय ड्रेसिंग रूम में जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन
1 of 5
शमी और बुमराह का ड्रेसिंग रूम में जोरदार स्वागत - फोटो : twitter@BCCI
भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर दूसरा टेस्ट मैच अपने नाम किया। टीम ने इसी के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली। लॉर्ड्स के मैदान में आखिरी दिन का खेल बेहद रोमांचक रहा। एक समय सिर्फ दो ही परिणाम नजर आ रहे थे, भारत की हार या मैच ड्रॉ लेकिन मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की बल्लेबाजी ने सब कुछ बदलकर रख दिया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : ICC@twitter
भारत की दूसरी पारी घोषित होने के बाद पवेलियन लौटे दोनों ही खिलाड़ियों के लिए कप्तान कोहली समेत पूरी टीम ने खड़े होकर तालियां बजाई। इस यादगार पल को बीसीसीआई ने अपने कैमरे में कैद किया और उसका वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह - फोटो : twitter@BCCI
बात करें मैच की तो एक समय भारतीय टीम दूसरी पारी में 209 रन पर आठ विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। उस वक्त उसके पास सिर्फ 182 रन की ही बढ़त थी। लेकिन इसके बाद शमी और बुमराह ने अविश्वसनीय खेल दिखाया। दोनों ही खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों का डटकर सामना किया और उनके बाउंसर्स का भी बखूबी जवाब दिया। देखते-देखते दोनों ने मिलकर नौवें विकेट के लिए 89 रनों की अटूट साझेदारी निभाई और टीम के स्कोर को 298 तक ले गए। इसके साथ ही भारत ने अपनी दूसरी पारी घोषित की और इंग्लैंड के सामने 272 रनों का एक मजबूत लक्ष्य रखा। 

4 of 5
शमी और बुमराह - फोटो : social media
शमी ने अपनी पारी में 70 गेंदों का सामना किया और नाबाद 56 रन बनाए जबकि बुमराह ने 64 गेंदों में 34 रनों की नाबाद पारी खेली। शमी ने टेस्ट करियर का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया। वहीं दोनों ही खिलाड़ियो ने अपना श्रेष्ठ स्कोर भी बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहम्मद सिराज - फोटो : ट्विटर @WisdenIndia
भारत ने इसके बाद इंग्लैंड की पूरी टीम को महज 120 रन पर समेट दिया और इस मुकाबले को 151 रनों से जीत लिया। गेंदबाजी में भी बुमराह ने तीन और शमी ने एक विकेट लिया, जबकि सिराज ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें