फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर संग लंच डेट पर गईं इंग्लैंड की यह महिला क्रिकेटर, विराट कोहली को कर चुकी हैं प्रपोज

Tue, 28 Jun 2022 06:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

डेनियल याट ने 2014 में ट्विटर पर कई ट्वीट करते हुए विराट कोहली को प्रपोज किया था। उस समय सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था। इंग्लैंड महिला टीम की यह महत्वपूर्ण सदस्य अर्जुन की अच्छी फ्रेंड हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन तेंदुलकर और डेनियल याट - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन लोगों ने हर मैच से पहले उनके खेलने को लेकर अनुमान जरूर लगाए। अर्जुन को रणजी ट्रॉफी के मैचों में मुंबई ने शामिल नहीं किया। इन दिनों वह इंग्लैंड में छुट्टी मना रहे हैं। वहां अर्जुन इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल याट के साथ लंच डेट पर गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
डेनियल याट और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
डेनियल याट ने 2014 में ट्विटर पर कई ट्वीट करते हुए विराट कोहली को प्रपोज किया था। उस समय सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था। इंग्लैंड महिला टीम की यह महत्वपूर्ण सदस्य अर्जुन की अच्छी फ्रेंड हैं। दोनों लंदन में साथ में सैर कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
डेनियल याट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अर्जुन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाई है। बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज रेस्टोरेंट में खाने का लुत्फ उठा रहा है। याट की यह इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।

4 of 5
डेनियल याट और अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
याट और अर्जुन लंबे समय से दोस्त हैं। दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते रहते हैं। याट अर्जुन की गेंदबाजी की प्रशंसक हैं। उन्होंने 2020 में कहा था कि अर्जुन की गेंदबाजी में लगातार सुधार हो रहा है और उसे खेलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेनियल याट - फोटो : file
अर्जुन को इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। उन्हें पिछले साल भी मुंबई ने ही खरीदा था। अर्जुन को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये ज्यादा मिले। मुंबई ने उन्हें इस बार 30 लाख रुपये में खरीदा। पिछली बार उसे अर्जुन के लिए 20 लाख रुपये खर्च करने पड़े थे। हालांकि, अब तक उन्हें मुंबई के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें