फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS में IPL: धोनी का छक्का देखकर खुशी से उछल पड़ीं साक्षी और जीवा, विलियमसन को आउट कर नाचने लगे ब्रावो

Fri, 01 Oct 2021 05:14 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
विज्ञापन
1 of 7
धोनी का छक्का देखकर खुशी से उछल पड़ीं साक्षी और जीवा - फोटो : social media
चेन्नई ने आईपीएल 2021 के 44वें मुकाबले में हैदराबाद को छह विकेट से हरा दिया। इसके साथ वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने सात विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने दो गेंदें शेष रहते ही यह मैच जीत लिया। चेन्नई की यह लगातार चौथी जीत है। चेन्नई ने 11 में से नौ मैचों में जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। धोनी ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। आइए इन तस्वीरों के जरिए हम आपको बताते हैं इस मुकाबले का रोमांच...
विज्ञापन

2 of 7
ऋद्धिमान साहा - फोटो : PTI
पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की तरफ से ऋद्धिमान साहा ने ही सर्वाधिक 44 रन बनाए। 
विज्ञापन

3 of 7
जोश हेजलवुड - फोटो : social media
जोश हेजलवुड ने 17वें ओवर में दो विकेट झटके। ओवर की तीसरी गेंद अभिषेक शर्मा (18) को फाफ के हाथों और पांचवीं गेंद पर अब्दुल समद (18) को मोईन अली के हाथों कैच आउट कराया। मैच में इस गेंदबाज ने 24 रन देकर कुल तीन विकेट हासिल किए। 

4 of 7
ड्वेन ब्रावो - फोटो : social media
ब्रावो ने इस मैच में दो विकेट हासिल किए। सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर ब्रावो ने हैदराबाद ने कप्तान केन विलियमसन को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा। विलियमसन को आउट करने के बाद ब्रावो नाचने लगे। वहीं, 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ब्रावो ने प्रियम गर्ग को धोनी के हाथों कैच आउट कराया।
विज्ञापन

5 of 7
गायकवाड़ और डुप्लेसिस - फोटो : social media
चेन्नई की जीत में ऋतुराज गायकवाड़ (45) और फाफ डुप्लेसिस (41) ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की। 
विज्ञापन

6 of 7
जेसन होल्डर - फोटो : social media
16वें ओवर में जेसन होल्डर ने दो विकेट झटके। ओवर की तीसरी गेंद पर सुरेश रैना (2) को एलबीडब्ल्यू आउट किया जबकि पांचवीं गेंद पर डुप्लेसिस को सिद्धार्थ कौल के हाथों कैच आउट कराया। बता दें कि होल्डर ने 27 रन देकर कुल तीन विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धोनी का छक्का देखकर खुशी से उछल पड़ीं साक्षी और जीवा - फोटो : social media
धोनी ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। साथ ही टीम को प्लेऑफ में प्रवेश कराया। धोनी का यह विनिंग शॉट देखकर उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा खुशी से उछल पड़ीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें