इस साल मार्च से जुलाई के बीच सेवानिवृत्त हो रहे सात मनोनीत सदस्यों सहित कुल 72 राज्यसभा सांसदों के विदाई समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। यहां उन्होंने सभी 72 सांसदों से मुलाकात की। इस दौरान वे काफी भावुक भी दिखे। हालांकि कई बार उन्होंने हंसी-मजाक भी किया।
विज्ञापन
2 of 9
राज्यसभा सांसदों की विदाई समारोह में पहुंचे पीएम मोदी।
- फोटो : ANI
इससे पहले राज्यसभा ने गुरुवार को अपने 72 सेवानिवृत्त सदस्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विदाई दी और उनसे सदन में प्राप्त अनुभव को लोगों के हित में पूरे भारत में ले जाने और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने में मदद करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
3 of 9
इससे पहले राज्यसभा ने गुरुवार को अपने 72 सेवानिवृत्त सदस्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विदाई दी और उनसे सदन में प्राप्त अनुभव को लोगों के हित में पूरे भारत में ले जाने और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने में मदद करने का आग्रह किया।
- फोटो : ANI
इस दौरान पार्टी लाइन से हटकर राज्यसभा सदस्यों ने अपने सेवानिवृत्त सहयोगियों की यादों को साझा किया और उम्मीद जताई कि वे सदन में लौट आएंगे। जहां ज्यादातर सांसद भावुक थे, वहीं कुछ हल्के-फुल्के पल भी थे।
4 of 9
राज्यसभा सांसदों की विदाई समारोह में पहुंचे पीएम मोदी।
- फोटो : ANI
राज्यसभा से सेवानिवृत्त होने वालों में एके एंटनी, अंबिका सोनी, पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, जयराम रमेश, सुरेश प्रभु, प्रफुल पटेल, सुब्रमण्यम स्वामी, प्रसन्ना आचार्य, संजय राउत, नरेश गुजराल, सतीश चंद्र मिश्रा, एमसी मैरी कॉम, स्वप्न दासगुप्ता और नरेंद्र जाधव शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 9
रूपा गांगुली ने गाया गाना
- फोटो : ANI
72 राज्यसभा सांसदों के रिटायरमेंट के मौके पर सभापति एम वेंकैया नायडू के आवास पर आयोजित विदाई समारोह भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने एक गीत गाया।
विज्ञापन
6 of 9
सांसदों ने एक साथ गाया गाना
- फोटो : ANI
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू के आवास पर आयोजित विदाई समारोह में निवर्तमान राज्यसभा सांसदों ने एक साथ गाना गाया। सांसदो ने पुराने पलों को याद करते हुए 'कभी अलविदा ना कहना' गाना गाया। इस मौके पर काफी हंसी-खुशी वाला माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
7 of 9
निर्मला सीतारमण को सभापति एम वेंकैया नायडू स्मृति चिन्ह भेंट किया।
- फोटो : ANI
विदाई समारोह के दौरान राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और उपसभापति हरिवंश ने रिटायर हेने वाले केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
8 of 9
एम वेंकैया नायडू ने एमसी मैरी कॉम को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
- फोटो : ANI
विदाई समारोह के दौरान राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और उप सभापति हरिवंश ने बॉक्सिंग स्टार एमसी मैरी कॉम को स्मृति चिन्ह भेंट किया। गौरतलब है कि वह भी राज्यसभा की सदस्यता से सेवानिवृत्त हो रही हैं।
पीएम ने कही यह बात
प्रधानमंत्री मोदी ने 72 राज्यसभा सांसदों को विदाई देते हुए उनसे अपने अनुभवों और सदन में योगदान को भविष्य की पीढ़ियों के लिए इससे सीखने के लिए दस्तावेज में संजोने का अनुरोध किया। उन्होंनं कहा कि आइए हम इस अनुभव को राष्ट्र के सर्वोत्तम हित में चारों दिशाओं में ले जाएं। हमें अपने कार्यकाल के दौरान सदन में योगदान की गई सभी महत्वपूर्ण चीजों को भी दस्तावेज करने का प्रयास करना चाहिए, जिन्होंने देश को आकार और दिशा दी है, ताकि कुछ बिंदु पर वे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संदर्भ के रूप में उपयोगी होंगे।