फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy 2025: पीसीबी ने भारत के सारे मैच लाहौर में शेड्यूल किए, इन तीन कारणों से PAK ने चुना यह स्थान

Thu, 02 May 2024 01:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि पीसीबी ने भारत के सारे मैच लाहौर में शेड्यूल किए हैं। पीसीबी ने आईसीसी को टूर्नामेंट का ड्राफ्ट शेड्यूल भेज दिया है। 
विज्ञापन
1 of 5
द्रविड़ और रोहित - फोटो : PTI
आगामी टी20 विश्व कप के काउंटडाउन के साथ अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी की भी सुगबुगाहटें तेज हो गई हैं। अगले साल होने वाला चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट पाकिस्तान में प्रस्तावित है। इस टूर्नामेंट की आठ साल बाद वापसी होगी। 2017 में खेले गए पिछले संस्करण में पाकिस्तान ने ही जीत हासिल की थी। 1996 के बाद पाकिस्तान पहली बार किसी आईसीसी ट्रॉफी की मेजबानी करने जा रहा है और वह भी अकेले। ऐसे में इसको लेकर पीसीबी की ओर से जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं।

पीसीबी ने एक साल पहले ही इसके वेन्यू का भी एलान कर दिया है। कराची, लाहौर और रावलपिंडी जैसे तीन शहरों को टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए चुना गया है। इसी कड़ी में मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि पीसीबी ने भारत के सारे मैच लाहौर में शेड्यूल किए हैं। पीसीबी ने आईसीसी को टूर्नामेंट का ड्राफ्ट शेड्यूल भेज दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI/PCB
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत के सभी मैच लाहौर में तय किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए फरवरी के मध्य के विंडो पर नजर गड़ाए हुए है। पीसीबी ने लाहौर को भारत के लिए वेन्यू चुनने को लेकर तीन कारणों पर जोर दिया। इनमें से पहला यह है कि लाहौर वाघा बॉर्डर (भारत और पाकिस्तान के बीच क्रॉसिंग) के करीब है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि लाहौर ही चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की मेजबानी भी करेगा।
विज्ञापन

3 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
लाहौर को वेन्यू चुनने के पीछे दूसरा कारण यह है कि पीसीबी को सुरक्षा तैयारियों में भी आसानी रहेगी और बॉर्डर से ज्यादा दूर न होने के कारण भारतीय फैंस को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। भारतीय टीम ने पिछले 17 साल से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है और टीम ने आखिरी दौरा 2008 एशिया कप में किया था। दोनों देशों के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक संबंधों में तनाव के कारण दोनों देशों के बीच पिछले 11 साल से अधिक समय से कोई द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली गई है।

4 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
पिछले साल एशिया कप एक हाइब्रिड मॉडल में खेला गया था क्योंकि भारत ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था जो कि मूल रूप से पूरे टूर्नामेंट के लिए मेजबान था। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने फाइनल सहित अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे। वहीं, अक्तूबर में पाकिस्तान की टीम ने वनडे विश्व कप में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा की और पांच स्थानों- हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता और अहमदाबाद में अपने मैच खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
आईसीसी महाप्रबंधक का पाकिस्तान दौरा
आईसीसी के महाप्रबंधक वसीम खान ने हाल ही में लाहौर का दौरा किया था जहां उन्होंने पीसीबी से चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बातचीत की थी और टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के संभावित कार्यक्रम को लेकर उनकी दिलचस्पी ज्यादा थी। पीसीबी सूत्र ने कहा, 'वसीम हाल ही में लाहौर गए थे जहां उन्होंने पीसीबी के शीर्ष अधिकारियों के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के इंतजामों पर चर्चा की और यह सुझाव दिया गया कि भारतीय टीम का यात्रा न्यूनतम रखी जाए।' पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि सभी टीमें तय कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि स्टेडियम के नवीनीकरण का काम जल्द ही शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें