फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्यवाणी: किसने कहा अश्विन में विकेट लेने की भूख, तोड़ सकते हैं मुरलीधरन का विश्व रिकॉर्ड

Fri, 28 May 2021 06:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आर अश्विन - फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अश्विन में विकेट लेने की भूख है और वह श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC
हॉग ने कहा, 'अश्विन अभी 34 साल के हैं और मेरे ख्याल से वह 42 साल की उम्र तक टेस्ट खेल सकते हैं। उनकी बल्लेबाजी में गिरावट आ सकती है, लेकिन गेंदबाजी में वह दिन-प्रतिदिन उभर रहे हैं। वह कम से कम 600 से ज्यादा टेस्ट विकेट तो लेंगे। हो सकता है कि वह मुरलीधरन के 800 विकेट के रिकॉर्ड को भी तोड़ दें।' 
विज्ञापन

3 of 4
रवि अश्विन - फोटो : पीटीआई
पूर्व स्पिनर ने कहा, 'वह अच्छे हैं और उनमें इसकी क्षमता है तथा अश्विन की विकेट लेने की भूख बढ़ती जा रही है। वह इंग्लैंड के वातावरण में ढलने के लिए काउंटी क्रिकेट में भी खेले हैं, जिसके कारण अश्विन हाल के दिनों में सफल क्रिकेटर बने हैं।' हॉग ने कहा, 'अश्विन के खिलाफ आप कभी भी रन नहीं बनाने की सोच सकते हैं। वह ऐसे गेंदबाज हैं जिसके खिलाफ आप खेलना चाहेंगे क्योंकि आपको पता रहेगा कि अश्विन के खिलाफ खेलने से आपका अच्छा टेस्ट होगा।'
विज्ञापन

4 of 4
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रैड हॉग ने मैदान पर अश्विन को एक शतरंज के खिलाड़ी की तरह का कहा और पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने जो पराक्रम दिखाया उसकी सराहना की तारीफ की है। हॉग ने कहा, 'भारत के पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे में अश्विन ने जो पराक्रम दिखाया उसके बाद मैं अश्विन का काफी सम्मान करता हूं। उनके खिलाफ खेलना मेरा सौभाग्य था। वह शानदार गेंदबाज हैं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें