फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे किफायती क्रूजर बाइक्स: ये हैं भारत में बिकने वाली रेट्रो स्टाइल की 5 शानदार मोटरसाइकिलें

Fri, 28 May 2021 05:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Jawa Motorcycles - फोटो : Jawa Motorcycles
भारतीय वाहन बाजार में क्रूजर बाइक्स की लगातार हाई डिमांड रही है। मॉडर्न टेक्नोलॉजी और रेट्रो स्टाइल के कारण ये खासतौर पर युवाओं की पसंद हैं। जिसकी वजह से क्रूजर बाइक्स का बाजार हमेशा हॉट रहता है। इस वजह से रॉयल एनफील्ड सहित कई ब्रांड्स भारत में कामयाब हुए हैं जो क्रूजर बाइक बनाते हैं। भारत में क्रूजर बाइक की लोकप्रियता ने अन्य दोपहिया निर्माताओं को भी इस सेगमेंट में नए उत्पाद लॉन्च करने के लिए प्रेरित किया है जो लंबे समय से भारतीय ग्राहकों को लुभा रहा है। यहां हम आपको सबसे किफायती 5 क्रूजर बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो इस समय भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Bajaj Avenger Street 160 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Avenger Street 160
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) की Avenger (एवेंजर) सीरीज की बाइक्स भारत और विदेशों में काफी लोकप्रिय है और इनकी खासी अच्छी बिक्री होती है। एवेंजर लाइनअप की एंट्री लेवल बाइक Street 160 (स्ट्रीट 160) है जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 104,595 रुपये है। बजाज एवेंजर शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों में लोकप्रिय है। देशभर में बजाज ऑटो के डीलरशिप के बड़े नेटवर्क के कारण एवेंजर लाइनअप सहित इसके अन्य मॉडलों को काफी फायदा होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Bajaj Avenger Street 160 - फोटो : For Representation Only
Bajaj Avenger Street 160 में 160 cc सिंगल सिलेंडर, ट्विन स्पार्क डीटीएस-आई, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 8,500 rpm पर 11.03 kW (15 PS) और 7,000 rpm पर 13.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में ट्रांसमिशन विकल्प के तौर पर 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। 

4 of 7
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Bullet 350
Royal Enfield Bullet 350 (रॉयल एनफील्ड बुलेट 350) बाइक चेन्नई स्थित दोपहिया निर्माता के लाइनअप की एंट्री लेवल बाइक है। रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की मुंबई में एक्स-शोरूम कीमत 1,34,348 से लेकर 1,55,479 रुपये के बीच रखी गई है। इस बाइक में 346 cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन अधिकतम 19.1 bhp का पावर और 28 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Bajaj Avenger - फोटो : For Representation Only
Bajaj Avenger Cruise 220
Avenger Cruise 220 (एवेंजर क्रूज 220) बाइक एवेंजर सीरीज का हायर-स्पेक मॉडल है। एवेंजर क्रूज 220 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,27,891 रुपये है। इस बाइक में 220 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 18.76 bhp का पावर और 17.55 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक के ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड यूनिट शामिल है। यह बाइक दो रंगों के विकल्प के साथ पेश की जाती है। इसमें मून व्हाइट और ऑबर्न ब्लैक रंग शामिल हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Jawa 42 - फोटो : For Representation Only
Jawa 42
किफायती क्रूजर बाइक की सूची में Jawa 42 (जावा 42) भी एक आकर्षक विकल्प है। जावा 42 बाइक की मुंबई में एक्स-शोरूम कीमत 1,64,287 से लेकर 1,84,942 रुपये तक रखी गई है। इस बाइक में 293 cc का इंजन मिलता है जो अधिकतम 27 bhp का पावर और 27.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्प में इसमें एक 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इस बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन गैस कैनिस्टर हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Representation Only
Royal Enfield Classic 350
Classic 350 (क्लासिक 350) रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 मोटरसाइकिल की मुंबई में एक्स-शोरूम कीमत 1,72,446 से लेकर 1,98,600 रुपये है। हालांकि मौजूदा मॉडल काफी लोकप्रिय है लेकिन कंपनी जल्द ही इसे एक न्यू-जेनरेशन मॉडल में उतारने जा रही है। उम्मीद है कि कंपनी नई क्लासिक 350 को इस साल के आखिर तक भारत में लॉन्च कर देगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें