आईपीएल सीजन-11 का फाइनल मुकाबला रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों को शुरू से ही आईपीएल का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। ऐसे में दोनों टीमों के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच एक बेहतरीन जंग देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिनके बीच आपस में बड़ा घमासान देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
अंबाति रायुडु बनाम भुवनेश्वर कुमार
2 of 6
ambati rayudu
चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज अंबाति रायुडु ने इस सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं।
अंबाति रायुडु
मैच- 15
रन- 586
भुवनेश्वर कुमार
मैच- 11
विकेट- 09
विज्ञापन
एमएस धोनी बनाम राशिद खान
3 of 6
एमएस धोनी
- फोटो : ipl
सेमीफाइनल मुकाबले में जिस तरह राशिद खान ने धोनी को क्लीन बोल्ड कर मैदान से चलता किया था, फाइनल मुकाबले में दोनों के बीच महाघमासान देखने को मिल सकता है।
एमएस धोनी
मैच- 15
रन- 455
राशिद खान
मैच- 16
विकेट- 21
फाफ डू प्लेसी-सिद्धार्थ कौल
4 of 6
फाफ डू प्लेसी
सनराइजर्स हैदराबाद के अनकैप्ड खिलाड़ी सिद्धार्थ कौल ने इस सीजन में सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। ऐसे में उनका सामना प्रोटियाज खिलाड़ी फाफ डू प्लेसी से होगा।
फाफ डू प्लेसी
मैच- 05
रन- 152
सिद्धार्थ कौल
मैच- 16
विकेट- 21
विज्ञापन
ड्वेन ब्रावो-शाकिब अल हसन
5 of 6
शाकिब अल हसन
चेन्नई सुपरकिंग्स के ड्वेन ब्रावो का मुकाबला सनराजइर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन से होगा। दोनों के बीच मैदान पर बैट-बॉल की बड़ी लड़ाई देखने को मिल सकती है।
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को रोकने की पूरी जिम्मेदारी चेन्नई के लीड गेंदबाज लुंगी एनगिडी पर होगी। बता दें कि विलियमसन इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।