फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: मेगा नीलामी में नहीं दिखेंगे स्टोक्स-ग्रीन जैसे सितारे, इन पांच विदेशी खिलाड़ियों की खलेगी कमी

Thu, 21 Nov 2024 06:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हम आपको यहां पांच ऐसे विदेशी खिलाड़ियों के विषय में बता रहे हैं जिनपर नीलामी में बोली नहीं लगेगी। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 6
बेन स्टोक्स-कैमरन ग्रीन - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 24 और 25 नवंबर को जेद्दाह में इसका आयोजन होना है, जिसमें 574 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। 204 स्थानों के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी पानी की तरह पसीना बहाएंगी। इनमें 70 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होंगे। बहरहाल, हम आपको यहां पांच ऐसे विदेशी खिलाड़ियों के विषय में बता रहे हैं जिनपर नीलामी में बोली नहीं लगेगी। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
कैमरन ग्रीन - फोटो : IPL/BCCI
कैमरन ग्रीन
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर इस बार मेगा नीलामी में बोली नहीं लगेगी। दरअसल, वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा थे लेकिन इस बार उन्हें रिटेन नहीं किया गया। फिलहाल वह पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रीन कम से कम छह महीने तक मैदान से दूर रहेंगे। उन्हें चोट से उबरने में वक्त लगेगा।
विज्ञापन

3 of 6
बेन स्टोक्स - फोटो : IPL/BCCI
बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का आईपीएल 2025 का हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें आखिरी बार 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने सिर्फ दो मैच खेले और 15 रन बनाए। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान स्टोक्स 2022 के बाद से टी20 टीम का हिस्सा भी नहीं रहे हैं। 

4 of 6
JOFRA ARCHER - फोटो : BCCI
जोफ्रा आर्चर
अपनी घातक गेंदबाजी के लिए मशहूर जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे। वह पिछले तीन वर्षों से चोटों से जूझ रहे हैं। आखिरी बार उन्हें आईपीएल 2023 में खेलते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ दो विकेट लिए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
जेसन रॉय - फोटो : IPL
जेसन रॉय
इस लिस्ट में एक नाम इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय का भी शामिल है। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात लायंस के लिए खेल चुके रॉय इस बार मेगा नीलामी में नहीं दिखेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निजी कारणों के चलते उन्हें मेगा नीलामी के लिए पंजीकरण नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सौरभ नेत्रवलकार - फोटो : ICC
सौरभ नेत्रवलकर
भारतीय मूल के सौरभ नेत्रवलकर भी मेगा नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे। अमेरिका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सौरभ टी20 विश्व कप के दौरान चर्चाओं में रहे थे। उन्होंने भारत के दिग्गज बल्लेबाजों का विकेट चटकाकर सभी को हैरान किया था। आईपीएल 2025 के लिए गेंदबाज ने पंजीकरण भी कराया था, लेकिन उन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें