इमरान ताहिर
- फोटो : सोशल मीडिया
बारबडोस की टीम की ओर से जोनाथन कार्टर ने आखिरी के ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी कर अर्धशतक जड़ा और टीम को एक बड़े स्कोर की ओर पहुंचाया। कार्टर ने महज 27 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली। पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक की कप्तानी वाली गुयाना अमेजन वारियर्स के इमरान ताहिर, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड और बेन लॉफिन ने एक-एक विकेट चटकाए।