फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल के खिलाड़ी को शमी ने बनाया अपना 300वां अंतरराष्ट्रीय शिकार, हासिल की खास उपलब्धि

Sun, 13 Oct 2019 04:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शमी - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पहला विकेट लेते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 विकेट हासिल किए।
 
विज्ञापन

2 of 4
शमी - फोटो : सोशल मीडिया
29 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दूसरी पारी में सेन्युरन मुथुसामी को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर अपना 300वां अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरा किया। वहीं, पहली पारी में शमी ने दो विकेट झटके थे। उन्होंने तेंबा बवूमा और एनरिच नोर्तजे को अपना शिकार बनाया था।
विज्ञापन

3 of 4
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में 161 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा सबसे तेज 100 वन-डे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने वाले मोहम्मद शमी ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 131 विकेट चटकाए हैं, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल है, जो उन्होंने वर्ल्ड कप 2019 में हासिल की थी। वहीं, टी-20अंततराष्ट्रीय क्रिकेट में शमी के नाम 8 विकेट हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
mohammad shami
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर सेन्युरन मुथुसामी भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। वह मूलत: चेन्नई से हैं। उनके परिवार के लोग अब भी नागापत्तनम, जो चेन्नई से लगभग 300 किलोमीटर दूर हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि उनका परिवार हालांकि कई पीढ़ी पहले तमिलनाडु से द. अफ्रीका चला गया था, लेकिन डरबन में रहने वाला 25 साल का यह क्रिकेटर भारत को अच्छी तरह जनता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें