फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरा शतक जड़ने वाले इस युवा पर नहीं लगा कोई दांव, चाचा थे टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज

Tue, 18 Dec 2018 06:02 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Armaan Jaffer
आईपीएल ऑक्शन 2019 में फ्रेंचाइजी ने कई खिलाड़ियों पर अपनी तिजोरी लुटा दी तो वहीं कई को निराश किया। ऐसे में तिहरा शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज अरमान जाफर पर फ्रेंचाइजी ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। 
विज्ञापन

2 of 4
Armaan Jaffer
बता दें कि 20 वर्षीय अरमान जाफर मुंबई अंडर-23 क्रिकेट टीम की तरफ से सौराष्ट्र के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा था। उन्होंने 367 गेंदों में 26 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 300 रन बनाए थे। इससे पहले अरमान साल 2016 में मुंबई की तरफ से तीन प्रथम श्रेणी मैच खेले थे।
विज्ञापन

3 of 4
ipl
गौरतलब है कि अरमान पूर्व भारतीय बल्लेबाज और विदर्भ की तरफ से रणजी खेलने वाले वसीम जाफर के भतीजे हैं। आईपीएल के 12वें सीजन में अरमान पर उम्मीद जताई जा रही थी कि फ्रेंचाइजी उनपर बड़ा दांव खेल सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

4 of 4
Armaan Jaffer
बता दें कि हाल ही में अरमान जाफर को मुंबई की रणजी टीम में शामिल किया गया था। अरमान रणजी ट्रॉफी 2018-19 के चौथे राउंड में मुंबई की तरफ से गुजरात के खिलाफ खेले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें