फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आतंकियों की पनाहगाह बना पश्चिम का यह जिला, संसद हमले से लेकर विदेशियों के अपहरण तक है चर्चित

Sat, 23 Feb 2019 11:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 9
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
आतंकियों की शरणस्थली बनता जा रहा है पश्चिमी यूपी का सहारनपुर जिला। जी हां, खास तौर पर देवबंद जिसे तालीम का बड़ा केंद्र माना जाता है यहां में एक के बाद एक करके आतंकी संगठन से जुड़े लोग सामने आ रहे हैं।

एटीएस द्वारा पकड़े गए आतंकियों से इस बात का खुलासा हो चुका है। देश में कहीं भी घटना होने के बाद एटीएस एवं अन्य खुफिया एजेंसियों की निगाह सहारनपुर पर आकर टिक जाती है। आगे पढ़ें आखिर कैसे इस जिले पर धीरे धीरे पड़ रहा है आतंक का साया: -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को एटीएस ने देवबंद के खानकाह मोहल्ला स्थित नाज मंजिल छात्रावास से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्म्द से जुड़े दो कश्मीरी युवकों को गिरफ्तार किया। पुलवामा अटैक के बाद से ही एटीस जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हर शख्स की तलाश में जुटी हुई थी।

यह पहली बार नहीं है कि जब सहारनपुर से आतंकी गतिविधियां जुड़ी हैं। कुछ दिन पूर्व एनआईए ने अमरोहा निवासी मोहम्मद सुहेल को गिरफ्तार किया था। एनआईए की जांच में पता चला था कि सुहेल भी देवबंद में काफी समय तक रहा था। वर्ष 2001 में संसद पर हुए हमले की घटना में भी जैश-ए-मोहम्मद का हाथ था और उस हमले में प्रयोग की गई कार सहारनपुर की थी। 1994 में हापुड़ से तीन विदेशी नागरिकों का अपहरण करके आतंकियों ने सहारनपुर के खाताखेड़ी में रखा था।
विज्ञापन

3 of 9
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विदेशी नागरिकों का अपहरण जैश-ए-मोहम्मद के अजहर मसूद को छुड़ाने के लिए दबाव बनाने की नीयत से किया गया था। वहीं, इंडियन मुजाहिदीन का शेख एजाज सहारनपुर में ही रहता रहा। उसे पुलिस ने वर्ष 2015 में  सहारनपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। वर्ष 2016 में देवबंद से ही दिल्ली पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया था। 

4 of 9
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2017 में मुजफ्फरनगर के ग्राम कुटेसरा से बांग्लादेश के आतंकी संगठन अंसारुल्ला बांग्ला टीम का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किया गया था, जो देवबंद में काफी समय तक रहा। उसका साथी फैजान नाम का बांग्लादेशी आतंकी भी देवबंद में ही पनाह लिए रहा। एटीएस की छापेमारी के बाद फरार हो गया था।

इसी साल गत दो जनवरी को देवबंद से वसीम अहमद और अहशान कुरैशी को बांग्लादेशी आतंकी यूसुफ अली के फर्जी दस्तावेज तैयार करके उसका पासपोर्ट बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह दोनों भी देवबंद में काफी समय से रह रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 9
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
अक्तूबर 2017 में कोलकाता पुलिस ने दिल्ली से बांग्लादेशी रजाउल रहमान को पकड़ा था, जो देवबंद में काफी समय से रह रहा था। लखनऊ के चारबाग स्टेशन से एटीएस ने इमरान, रजीमुद्दीन, मोहम्मद फिरदौस को पकड़ा, जो देवबंद के ग्राम भनैड़ा में काफी दिनों से रह रहे थे ये भी बांग्लादेशी आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन

6 of 9
आतंकी गिरफ्तार
2001 में आतंकी गतिविधियों के चलते मुफ्ती इसरार को एक मदरसे से पुलिस ने पकड़ा। दो अगस्त 2010 में शाहिद उर्फ इकबाल भट्टी और देवराज सहगल को पटियाला से गिरफ्तार किया। इकबाल भट्टी पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था और सहारनपुर में काफी समय तक देवराज सहगल के नाम से रहा था। 
विज्ञापन

7 of 9
देवबंद - फोटो : अमर उजाला
देवबंद ही जगह मिली पढ़ने के लिए 
देवबंद में एटीएस ने कार्रवाई के दौरान छात्रों से यह भी कहा कि उन्हें देवबंद ही जगह मिली थी पढ़ाई करने के लिए। ओडिशा, बिजनौर और झारखंड के छात्रों का कहना था कि एटीएस ने जिस तरीके से कार्रवाई की उसे किसी भी दशा में उचित नहीं ठहराया जा सकता। टीम चाहती तो उन्हें विश्वास में लेकर कार्रवाई कर सकती थी, लेकिन बिल्डिंग में रहने वाले छात्रों के साथ अभद्रता की गई। 

8 of 9
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
ट्रांजिट रिमांड के लिए जेल में लगी विशेष अदालत
देवबंद से गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को ट्रांजिट रिमांड पर देने के लिए जिला कारागार परिसर में विशेष अदालत लगाई गई। लगभग आधा घंटा जेल में चली कार्रवाई के बाद तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड मंजूर किया गया। फिर दोनों आरोपी को कड़ी सुरक्षा के साथ लखनऊ रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

9 of 9
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
देवबंद से गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के दोनों आरोपी शाहनवाज और आकिब अहमद को पहले तो एटीएस पुलिस लाइन लेकर पहुंची थी। दोपहर में दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भीड़ अधिक होने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से दोनों को जिला कारागार पहुंचाया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें