फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से तर हुई दिल्ली, कहीं डूबे वाहन तो कहीं लगा लंबा जाम

Sun, 17 Jul 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बारिश - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली एनसीआर में शनिवार तड़के से शुरू हुई तेज बारिश उमस भरी गरमी से राहत के साथ आफत भी लेकर आई। नगर निगमों व सरकारके दावों के विपरीत बारिश के पानी से सड़कें तालाब व नदियों में तब्दील दिखीं। सुबह जब लोग सड़कों पर निकले उन्हें जलजमाव के बीच जाम से भी दो चार होना पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 7
बारिश - फोटो : अमर उजाला
दुपहर तक पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त दिखा। जलभराव के कारण अंडरपास पर बसें व कारें डूबी दिखाई दी तो अन्य स्थानों पर पानी में फंसकर वाहन खराब पड़ गए। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली एनसीआर समेत मैदानी इलाकों व पहाड़ों पर अगले 48 घंटे में तेज बारिश होगी। 
विज्ञापन

3 of 7
बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में रविवार में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है। यलो अलर्ट यानी सरकार और सिविक एजेंसियां बारिश को लेकर अपनी नजर बनाए रखे। मौसम विभाग बारिश की संभावनाओं को लेकर उन्हें बीच-बीच में अपडेट करता रहेगा। 

4 of 7
बारिश - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में शनिवार को पिछले 24 घंटे में कुल 43.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जबकि सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो यह इस सीजन में अब तक एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है। 
विज्ञापन

5 of 7
बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दिल्ली में बारिश का जो सिलसिला शुरू होगा वह अगले 48 घंटे तक जारी रहेगा। रविवार को दिल्ली के साथ मैदानी इलाकों में हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत अधिकांश मैदानी इलाकों में तेज बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक अभी पूरे उत्तर भारत समेत पहाड़ों में दक्षिणी पश्चिमी मानसून सक्रिय है। 
विज्ञापन

6 of 7
बारिश - फोटो : अमर उजाला
इसका असर अगले एक दो दिन तक रहेगा। ऐसे में दिल्ली वाले जल भराव और जाम से जूझने को तैयार रहें। शनिवार को दिल्ली में तेज बारिश के चलते जलभराव का आलम यह था कि कई इलाकों में कार व बस पानी में आधे से ज्यादा डूबे नजर आए। महरौली में एक जगह बस पानी में लगभग डूब गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बारिश - फोटो : अमर उजाला
मिंटो रोड पुल के नीचे भी यही आलम था। वहीं सराय काले खां के एमएलओ ऑफिस में भी पानी घुस गया। कई इलाकों में जलभराव के बाद करंट उतरने के डर से बिजली कटौती भी की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें