अगर आप भी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं और पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पुलिस में बंपर भर्तियां शुरु हुईं हैं। देख लें
विज्ञापन
2 of 8
सेना भर्ती आज से
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा स्टाफ सलेक्शन ने कॉस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पद के लिए आवेदन स्वीकार किए हैं और भर्ती में 5532 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। वहीं भर्ती में महिला और पुरुष के आधार पर पदों की संख्या को विभाजित किया गया है, जिसमें पुरुषों के लिए 4500 और महिलाओं के लिए 1032 पद आरक्षित है।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : self
भर्ती में आरक्षण संबंधी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा और आवेदन फीस में छूट दी जाएगी। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इन पदों के योग्य हैं तो आप आवेदन करने की आखिरी से पहले ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
4 of 8
सेना भर्ती
- फोटो : bureau
इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 21700 रुपये पे-स्केल दी जाएगी। पुलिस विभाग में निकली इस भर्ती में लाखों लोग आवेदन करते हैं और चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हरियाणा में ही नियुक्त किया जाएगा। भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना आवश्यक है।
विज्ञापन
5 of 8
पंजाब पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पहली बार प्रतिभागियों का डोप टेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी आवश्यक है और यह उम्र 1 जून 2017 के आधार पर तय की जाएगी। वहीं आरक्षण नियमों के आधार पर हरियाणा के एससी और बीसी वर्ग के आधार पर 5 साल की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
6 of 8
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : amar ujala
उम्मीदवारों का चयन नॉलेज टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट, दस्तावेजों की स्क्रूनिटी और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की ही नियुक्ति की जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल (महिला और पुरुष) वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये, हरियाणा की जनरल महिला उम्मीदवारों को 50 रुपये, हरियाणा के बीसी, एससी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 25 रुपये जबकि महिला उम्मीदवारों को 13 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। इस फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, ई-चालान के माध्यम से कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की शुरुआत 12 जून 2017 से होगी और उम्मीदवार 11 जुलाई 2017 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई 2017 है।
इंटरव्यू में लाने होंगे दस्तावेजः आवेदन के सफलतापूर्वक जमा होने के बाद अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म और ई-चालान का प्रिंटआउट निकाल लें। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/ स्क्रूटनिंग कम इंटरव्यू वाले दिन प्रिंटआउट को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ लेकर जाना होगा।