कहते हैं कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती, ये बात 82 साल की उम्र में दसवीं पास करने वाले और जेल में बंद ये पूर्व मुख्यमंत्री जानते हैं
विज्ञापन
2 of 6
op chautala
- फोटो : अमर उजाला
पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके और टीचर भर्ती घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने 82 साल की उम्र में 10वीं की परीक्षा पास कर ली है। ओम प्रकाश चौटाला ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) से 10वीं की परीक्षा 53.40 % नंबरों के साथ सेकेंड डिवीजन से पास की है।
विज्ञापन
3 of 6
op chautala
रिपोर्ट के मुताबिक 82 साल के ओपी चौटाला ने एनआइओएस में 10वीं में पंजीकरण कराया था। उन्होंने पांच विषय ले रखे हैं। इनमें सोशल साइंस, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिंदी, इंडियन कल्चर एंड हेरिटेज और बिजनेस स्टडीज शामिल हैं। एनआइओएस की 10वीं की परीक्षा छह अप्रैल से शुरू हुईल थी और 24 अप्रैल को समाप्त हुई थी।
4 of 6
op chautala
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल हरियाणा में नियम लागू होने के बाद पंचायती चुनाव के लिए शैक्षणिक योग्यता तय की जा चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में यह नियम लागू हो सकता है जिसके कारण चौटाला जेल में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
कार्यकर्ताओं से मिले इनेलो सुप्रीमो
- फोटो : अमर उजाला
गौर हो कि ओम प्रकाश चौटाला फिलहाल टीचर भर्ती घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। कोर्ट ने उन्हें 16 जनवरी, 2013 को 10 साल कैद की सजा सुनाई थी। ओम प्रकाश चौटाला 5 बार हरियाणा के सीएम रह चुके हैं।
ओम प्रकाश चौटाला के बेटे अभय चौटाला पहले कहते आए हैं कि पिता जी का प्लान है कि वह जेल में अपने टाइम का इस्तेमाल खास कार्य के लिए करें। उन्होंने बताया वह जेल की लाइब्रेरी में रोज जाते हैं। सुबह अखबार पढ़ते हैं।