फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: चिनैनी में बादल फटने से भारी तबाही, तस्वीरें

Thu, 12 May 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी
विज्ञापन
1 of 9
chennani - फोटो : Amar Ujala
क्षेत्र के मादा नाले और कुद नाले इलाके में वीरवार को बादल फटने से भारी तबाही मची। क्षेत्र के नालों और तवी नदी में बाढ़ आ गई। 
विज्ञापन

2 of 9
chennani - फोटो : Amar Ujala
बग्गू नाला में तेज बहाव के चलते तीन छात्र बह गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। एक दोमंजिला मकान जमींदोज हो गया। 
विज्ञापन

3 of 9
chennani - फोटो : Amar Ujala
कुद बाजार की कई दुकानों में पानी घुस जाने से नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि भी हुई। 

4 of 9
chennani - फोटो : Amar Ujala
इसके चलते कई जगह भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया। जगह-जगह सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बटोत इलाके में 72.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। 
विज्ञापन

5 of 9
chennani - फोटो : Amar Ujala
वीरवार की दोपहर कुद में बादल फटा। चिनैनी क्षेत्र में जोरदार तरीके से बिजली कड़की और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे कुछ ही देर में नदी-नालों में उफान आ गया। 
 
विज्ञापन

6 of 9
chennani - फोटो : Amar Ujala
कुद बाजार में कई फुट पानी लग गया। मादा नाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि घंटों लोग दो सौ मीटर दूर खड़े रहे। कुद नाले में भी पानी काफी बढ़ गया था। चिनैनी सुद्धमहादेव को जोड़ने वाले पुल को बाढ़ का पानी छू रहा था। तवी नदी भी उफान पर थी। 
विज्ञापन

7 of 9
chennani - फोटो : Amar Ujala
तेज बहाव के चलते पंचायत पचौत में एक दो मंजिला इमारत बह गई। हालांकि, मकान में मौजूद सभी लोग बच गए हैं। वहीं कुद में एक दुकान को नाले के निकट होने के कारण काफी नुकसान पहुंचा है। 

8 of 9
chennani - फोटो : Amar Ujala
यहीं कुछ मकानों और कई दुकानों में पानी घुस जाने से भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कुछ मिठाई की दुकान के वर्कशाप में भी पानी घुसने से भारी नुकसान की सूचना है। हाईवे के साथ एक होटल के अंदर भी पानी घुस गया। होटल के स्टाफ ने छत पर चढ़ कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

9 of 9
chennani - फोटो : Amar Ujala
भूस्खलन और भारी बारिश से फिसलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाइवे दोनों तरफ से यातायात के लिए वीरवार दोपहर से बंद हो गया। जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर नाशरी समेत अन्य कई जगहों पर भूस्खलन व भद्रवाह-डोडा रोड पर बग्गर में भूस्खलन से भद्रवाह- डोडा रोड बंद हो गया है। इसके अलावा मानसर मोढ़ पर भूस्खलन से मुगल रोड भी बंद हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें