फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल ने निकाले 4 स्पेशल ऑफर, फ्री सिम भी मिलेगी

Sun, 16 Oct 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
बीएसएनएल अपने मोबाइल उपभोक्ताओं को दिवाली से पहले ही तीन खास ऑफर देने जा रहा है। साथ ही ग्राहकों को फ्री सिम पाने का भी मौका मिलेगा। आइए पहले जानते हैं बीएसएनएल के ये खास ऑफर कौन से हैं-
विज्ञापन

2 of 9
बीएसएनएल अब 25 रुपए में डाटा पैक का ऑफर देगा। इसके तहत 25 रुपए के रिचार्ज वाउचर में 28 दिन की अधिकतम वैलिडिटी के साथ 75 एमबी डाटा मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 9
वहीं, 89 रुपये के कम्बो वाउचर में भी कई फायदे मिलेंगे। इसमें 300 एमबी डाटा के साथ 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही बीएसएनएल नेटवर्क पर 3000 सेकेंड फ्री टॉक टाइम भी दिया जाएगा।

4 of 9
डाटा की श्रेणी में 78 रुपये में 5 दिन के लिए एक जीबी डाटा, 156 रुपये में 10 दिन के लिए दो जीबी, 549 रुपये में 30 दिन के लिए 10 जीबी और 1099 रुपये में 30 दिन को असीमित डाटा भी बीएसएनएल ने जारी किया है।
विज्ञापन

5 of 9
लैंडलाइन श्रेणी में 1199 रुपये के कांबो योजना के तहत किसी भी नेटवर्क पर असीमित काल एवं असीमित डाटा की सुविधा भी उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाई जा रही है। लैंडलाइन के लिए फ्री नाइट कालिंग और फ्री संडे कालिंग की सुविधा भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

6 of 9
हिमाचल में बीएसएनएल महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि बीएसएनएल के टैरिफ बाजार में काफी सस्ते हैं और निगम मांग के अनुसार नई नई योजनाएं ला रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को अब 110 के टॉपअप पर फुल टाकटाइम मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 9
जीएम ने बताया कि बीएसएनएल ने मोबाइल के नए प्रीपेड उपभोक्ताओं को तोहफे के रूप में फ्री-सिम देने का निर्णय लिया है। बीएसएनएल की यह योजना 20 अक्तूबर तक जारी रहेगी। प्रीपेड उपभोक्ताओं को यह फ्री-सिम बीएसएनएल के निकटवर्ती ग्राहक सेवा केंद्र पर उपलब्ध रहेंगी।

8 of 9
प्रबंधक ने बताया कि बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या हिमाचल में 19 लाख से ऊपर हो गई है। केंद्रीय तारघर शिमला में बीएसएनएल बंपर ड्रा पुरस्कार वितरण समारोह हुआ जिसमें कूपन के लक्की ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार विजेता रोहड़ू के प्रेम प्रकाश रहे। उन्हें महाप्रबंधक एमसी सिंह ने माइक्रोवेव ओवेन देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

9 of 9
महाप्रबंधक ने इस मौके पर बताया कि मोबाइल सेवाओं में विस्तार के लिए वर्ष 2015-16 के दौरान प्रदेश में 35 करोड़ रुपये की लागत से 276 नए बीटीएस लगाए जाने हैं। अब तक 250 बीटीएस लग चुके हैं। नए उपभोक्ताओं के साथ साथ पुराने उपभोक्ताओं को अपना प्लान अपग्रेड करने के लिए बंपर ड्रॉ योजना इसी अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें