फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः रागिनी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जानिए हत्या की वजह

Thu, 10 Aug 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
1 of 7
ragini - फोटो : अमर उजाला

शासन-प्रशासन के तमाम वादों और प्रयासों के बाद भी देश-प्रदेश में महिलाएं-लड़कियां सुरक्षित नहीं है। उनके खिलाफ हिंसा की लगभग हर रोज खबर आती है। ताजा मामला  बागियों की धरती माने जाने वाली बलिया जिले का है जहां ग्राम प्रधान के बेटे ने 12वीं की छात्रा की गला रेत कर हत्या कर दी।  16 साल की छात्रा की हत्या की खबर ने बलिया जिले के आम जनमानस लोगों को झकझोर कर रख दिया।  घटना के आठ घंटे बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी और साथियों को गिरफ्तार कर लिया।  आरोपी ने पुलिस को इस हत्याकांड की जो वजह बतायी है वह बहुत हैरान करने वाली है। आगे की स्लाइड्स में जानिए...
 
विज्ञापन

2 of 7
ragini - फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के बांसडिह थाना क्षेत्र के बजहां गांव में मंगलवार की सुबह स्कूल जाते वक्त 12वीं की छात्रा की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के दो आरोपियों को हत्या में प्रयुक्त चाकु के साथ गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। ब‌ुधवार को एसपी सुजाता सिंह ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। 
विज्ञापन

3 of 7
ragini - फोटो : अमर उजाला

इस हत्याकांड को अंजाम दिया था गांव के ग्रामप्रधान पुत्र प्रिंस उर्फ आदित्य तिवारी पुत्र कृपाशंकर तिवारी व राजू यादव पुत्र रामचंद्र यादव ने। एसपी ने बताया कि अभियुक्त प्रिंस का रागिनी से प्रेम-प्रपंच चल रहा था। लेकिन इधर किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई थी। इससे अभियुक्त प्रिंस नाराज हो गया था। उसने साथियों के साथ मिलकर रागिनी की हत्या करने की योजना बनाई। बुधवार की सुबह स्कूल जाते वक्त चाकू से रेतकर हत्या कर दी। 

 

4 of 7
ragini - फोटो : twitter

परिवार वालों का कहना है कि रागिनी से प्रिंस उर्फ आदित्य तिवारी एक तरफा प्यार करता था। वह रागिनी को बार-बार बात करने के लिए दबाव बनता था। लेकिन वह बात करना नहीं चाहती थी। उसे क्या पता था कि एक दिन उसकी निर्मम तरीके से हत्या हो जाएगी। जबकि कुछ लोगों का कहना था कि युवती का अन्य किसी लड़के से बात करना अभियुक्त को नागवार लगता था। 
विज्ञापन

5 of 7
ragini - फोटो : अमर उजाला
 
रागीनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रिंस उर्फ आदित्य तिवारी शातिर दिमाग का है। इसके ऊपर पूर्व में हनुमानगंज क्षेत्र में मोबाइल छिनने का भी आरोप है। इसके अलावा क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ स्कूल जाने के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। प्रधान का एकलौता पुत्र होने के कारण घर वाले कुछ बोल नहीं पाते थे। जिससे उसका मनोबल दिन पर दिन बढ़ता गया। जीता जागता उदाहरण रागीनी हत्याकांड है।
विज्ञापन

6 of 7
ragini - फोटो : अमर उजाला

रागिनी के परिजनों का आरोप है कि अभियुक्त पिछले दो माह से घर में ईट-पत्थर फेंकता था। जब इसकी शिकायत उसके के पिता से की जाती थी तो पिता एकलौता पुत्र होने के नाते कुछ बोल नहीं पाता था। बल्कि हम लोगों को आश्वासन देते थे कि अब वह नहीं बोलेगा। जब पुलिस से शिकायत की बात कहीं जाती थी तो अभियुक्त का पिता मना कर देते थे कि हम खुद ही पुत्र और उसके साथियों को समझा देंगे। उनके आश्वासन पर हम लोग चुप हो जाते थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ragini - फोटो : अमर उजाला

रागिनी हत्याकांड की जानकारी होते ही सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला मंगलवार की देर शाम पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। इसके बाद बुधवार की सुबह पुलिस अधीक्षक भी पहुंची तथा परिवार वालों और गांव वालों से पूछताछ की। इस क्रम में रसड़ा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह भी पहुंचे तथा न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें