भारतीय क्रिकेट टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह मंगलवार को वाराणसी में थे। यहां उन्होंने अपनी संस्था यूवीकैन के रेडिमेड चेन की ओपनिंग की। इस अवसर पर युवराज काशी के युवाओं से मुखातिब हुए। आगे की स्लाइड्स में जानिए उन्होंने क्या कहा...
विज्ञापन
2 of 6
yuvraj
- फोटो : अमर उजाला
हार मत मानिए आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ते रहिए। जीत और आपकी मंजिल आपकी होगी। हिम्मत कभी नहीं हारनी चाहिए। जब आपका परिवार, दोस्त और चाहने वाले हर कदम पर आपके साथ हों तो जिंदगी की हर लड़ाई बेहद आसान होती है। हमारी जिंदगी में रिश्ते, दोस्त और परिवार सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। यह मंत्र भारतीय क्रिकेट के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने मंगलवार को बातचीत के दौरान युवाओं को दिया।
विज्ञापन
3 of 6
yuvraj
- फोटो : अमर उजाला
वह अपनी संस्था यूवीकैन के रेडिमेड चेन की ओपनिंग के दौरान कैटोमेंट स्थित होटल में मुखातिब थे। इस दौरान युवराज की मां शबनम सिंह भी मौजूद थीं। 2011 विश्व कप विजेता टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रहे युवराज सिंह ने कहा कि कैंसर से जंग जीतने के बाद उन्हें यह अहसास हुआ कि आम आदमी के लिए इस रोग से लड़ना बहुत मुश्किल है।
4 of 6
yuvraj
- फोटो : अमर उजाला
इसी उद्देश्य से यूवीकैन संस्था बनाई है। इस संस्था के रेडिमेड गारमेंट से होने वाली बिक्री का एक हिस्सा कैंसर रोगियों के इलाज के लिए जाएगा। मेरा यह सपना आज पूरा हो गया है। यूवीकैन के माध्यम से हमारा प्रयास है कि हम कैंसर रोगियों के लिए इतना पैसा इकठ्ठा कर सकें कि आम आदमी की मदद कर सकें। आम लोगों को कैंसर से लड़ने के लिए हम सहारा बनने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
yuvraj
- फोटो : अमर उजाला
युवराज ने कहा कि यूवीकैन रेडिमेड गारमेंट के चेन की पहली शाप बनारस में खोलने के पीछे बस यही मकसद है कि यह शहर विश्व का सबसे पुराना शहर है। इसका अपना एक अलग ही महत्व है। प्रधानमंत्री जी का शहर भी है। हमसे कई लोगों ने कहा कि चंडीगढ़ से क्यों नहीं खोल रहे हैं तो हमने उनसे यही कहा कि यह विश्व की सबसे प्राचीन नगरी है और इसका अपना एक इतिहास है।
अपने पसंदीदा क्रिकेटर युवराज को देखने के लिए युवाओं का रेला उमड़ पड़ा। बाबतपुर एयरपोर्ट से होटल तक जगह-जगह क्रिकेटप्रेमियों और उनके फैन्स में युवराज की एक झलक पाने की होड़ मची रही। होटल में भी युवराज के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों के बीच धक्कामुक्की मची रही। हालत यह हो गई कि स्थानीय पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।