फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Tribal Dance Festival : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का जश्न शुरू, मंच पर बिखरी आदिवासी संस्कृति की छटा

Tue, 01 Nov 2022 04:18 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

राज्यगीत अरपा पैरी की धार गायन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नगाड़ा बजाकर महोत्सव की शुरुआत की। मांदर की थाप पर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष थिरक उठे। इस दौरान सीएम बघेल को संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने जनजातीय समूह का प्रतीक चिह्न मांदर भेंट किया। 
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नगाड़ा बजाकर महोत्सव की शुरुआत की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को राज्योत्सव के जश्न की शुरुआत हो गई है। तीन दिनों तक चलने वाले इस जश्न के साथ आदिवासी नृत्य महोत्सव का भी आगाज हुआ है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सीएम बघेल को संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने जनजातीय समूह का प्रतीक चिह्न मांदर भेंट किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राज्यगीत अरपा पैरी की धार गायन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नगाड़ा बजाकर महोत्सव की शुरुआत की। मांदर की थाप पर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष थिरक उठे। इस दौरान सीएम बघेल को संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने जनजातीय समूह का प्रतीक चिह्न मांदर भेंट किया। 
विज्ञापन

3 of 5
मंगोलिया का नर्तक दल ने फ्युजन डांस फॉर्म प्रस्तुत कर वहां की संस्कृति, रीति रिवाज, परंपरा,प्राकृतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साइंस कॉलेज मैदान में शुरू हुए इस महोत्सव में देश-विदेश से आए 1500 से ज्यादा कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। दुनियभर की आदिवासी संस्कृति एक मंच पर उतर आई। नृत्य दलों ने सामूहिक कदमताल से अनेकता में एकता की माला पिरोई। 

4 of 5
मोजांबिक से आए कलाकारों ने मार्च पास्ट किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुरातन सभ्यता और संस्कृति के रंग एक साथ घुलमिल गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत नर्तक दलों के मार्च पास्ट और परेड से हुई। इजिप्ट से आए लोक कलाकार सारे जहां से अच्छा गीत की धुन पर रैंप पर उतरे। इसके बाद इंडोनेशिया, मालदीव, मोजम्बिक के दल ने लोगों का मन मोह लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोजांबिक एवं रसिया के नर्तक दल ने फसल कटाई के दौरान किये जाने वाले डांस परफॉर्मेंस की मनमोहक प्रस्तु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टोगो के कलाकार अपने राष्ट्रीय ध्वज के साथ परम्परागत वाद्य यंत्र जेस्ट के साथ परेड में शामिल हुए। हरे, पीले, लाल रंग के पोशाक पहने, साथ ही पारंपरिक मुकुट पहन कर कलाकारों ने प्रस्तुति दी। विदेशी नर्तक दलों के बाद भारतीय दलों की प्रस्तुति शुरू हुई। सभी राज्यों ने  बारी-बारी से अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा। 

यह भी पढ़ें...National Tribal Dance Festival : CM भूपेश ने किया फेस्टिवल का उद्घाटन, कहा-आदिम संस्कृति को बचाना उद्देश्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें