कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने आज गुरुवार को भाटापारा में श्रमिक सम्मेलन में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'पीएम मोदी के 15 लाख रुपए की तरह महिला आरक्षण बिल भी जुमला साबित होगा।
विज्ञापन
1 of 8
लोगों का अभिवादन करते खड़गे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने आज गुरुवार को भाटापारा में श्रमिक सम्मेलन में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'पीएम मोदी के 15 लाख रुपए की तरह महिला आरक्षण बिल भी जुमला साबित होगा। बीजेपी ने हमारे उस महिला बिल को खत्म किया। आज हम छाती ठोकर कहते हैं कि हमने किया और वो कब करने वाले हैं पता ही नहीं चल रहा है। वो कह रहे हैं कि 2024 में करेंगे। 2029 फिर उसके बाद जाति जनगणना होगी। यानी 2034 में लागू होगा। महिलाओं को सपोर्ट करने में महिलाओं को रिजर्वेशन देने का अगर इनके पास इच्छा शक्ति है तो आज ही वह लोग कर सकते हैं। हमने इसी बात पर पार्लियामेंट में अपना पक्ष रखा। राहुल गांदी और सोनिया गांधी भी रखें। पहली बार हम सभी ने कहा कि इसको 2034 में ले जाने की जरूरत नहीं है। अभी कर सकते हैं। बीजेपी को सिर्फ लोगों को बताना है काम करना नहीं है। लोगों को सिर्फ भ्रमित रखकर पीएम मोदी कुछ कर रहे हैं। हमारे लिए बोलते-बोलते 2024 निकल जाएगा तो यह उनकी मंशा है लेकिन हम जो भी काम करते हैं वह दिल से करते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने कभी गरीबों के बारे में नहीं सोचा। अगर कोई सोचा है वो कांग्रेस ने। इतिहास में सम्मान वही पाते हैं, जो गरीबों के लिए लड़ते हैं और इतिहास बनाते हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के लोग गरीबों को खत्म करने की बात करते हैं। वह खुद ही खत्म होते हैं। इसीलिए बीजेपी के लोग आज गरीबों को खत्म कर रहे हैं। अमीर लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 5% लोगों के पास इस देश की 62 परसेंट संपत्ति है और 50 परसेंट लोगों के पास सिर्फ तीन परसेंट संपत्ति है। आप देख लीजिए गरीब और महंगाई की कितनी बढ़ती जा रही है। बीजेपी ऊपर से कहती हैं कि हम गरीबों के लिए सब कुछ कर रहे हैं। महिलाओं के लिए जो कानून पास हुआ और रिजर्वेशन 33% कोई नया नहीं है। राजीव गांधी जी ने तो जिला पंचायत में महिलाओं पर आरक्षण दिया और हम आज हमारे महिला वह जिले में मुंशी पार्टी में है मेयर में है। हर जगह हैं। जब राजीव गांधी महिलाओं के लिए 33% रजिस्ट्रेशन लाया उसे वक्त यही बीजेपी के लोग उसे विरोध किया। एक सदन में हमको बहुमत मिला, लेकिन दूसरे सदन में यही बीजेपी के लोग उसका विरोध किया।
विज्ञापन
3 of 8
खड़गे बटन दबाकर भाटापारा को दी विकास कार्यों की सौगात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'अब तक नहीं मिलीं 2000 करोड़ नौकरियां'
उन्होंने कहा कि 2000 करोड़ नौकरियां हर साल देने वाले अब तक 10 करोड़ नौकरियां मिलना था, 15 लख रुपए देने वाले हर एक को अब तक मिलना था, किसानों की दुगनी आमदनी करने वाले अब तक को मिलना था, जब उनसे पूछा जाता है, वह कहते हैं शाह ही यह सब जुमले बोलते हैं। जब वह जुमला हो सकता है, तो महिला आरक्षण भी एक जुमला ही है। क्योंकि वो जो भी प्रॉमिस करते हैं, जो भी बात बताते हैं। थोड़े ही देर में लोग भूल जाते हैं फिर हमें वोट मिलते हैं। लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि साल 2024 में सबक सिखाना ही होगा। आप सभी लोग मिलकर हाथ के निशाने के ऊपर अगर बटन बताएं तो यह लोग नहीं रहेंगे।
4 of 8
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का स्वागत करते कांग्रेस के नेतागण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'संविधान को खत्म करना चाहती है बीजेपी'
खड़गे ने कहा कि बीजेपी के लोग वर्तमान संविधान को खत्म करके दूसरा संविधान लाना चाहते हैं । वह थोड़ा-थोड़ा अपने विचारों को लोगों तक छोड़ देते हैं फिर बाद में कहते हैं हमारा मकसद यह नहीं है। हमें मजबूत करना है यह कहते हैं, इसीलिए मैं गरीबों से, दलितों से पिछड़े लोगों से विनती करता हूं अगर आप इस लड़ाई में हारेंगे तो संविधान और लोकतंत्र इस देश में बचेगा नहीं। अगर उसको बचाना है तो आपको लड़ना होगा। राहुल का साथ देना होगा। कांग्रेस का साथ देना होगा। यही हमारी आवाज है। हमने संसद में मुद्दा रखा है । जितने लोग हैं अपर क्लास के हैं, उनको भी रिजर्वेशन महिला आरक्षण में मिलना चाहिए। सभी लोगों को रिजर्वेशन मिलना चाहिए। यह हम लड़ रहे हैं इसीलिए हम चाहते हैं कि ओबीसी की जनगणना हो। कास्ट सेंसेस हुआ तो की कौन कितने हैं, किसको क्या-क्या मिला। आज़ादी के बाद किसके पास क्या-क्या है कितने। कितनी नौकरियां हैं। कितने लोग पढ़े लिखे हैं, कितने प्रतिशत खेती करते हैं। किसके पास कितनी जमीन है, यह सब बाहर आ जाएगा।
विज्ञापन
5 of 8
नियुक्ति पत्र प्रदान करते खड़गे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेपी नड्डा और शाह पर कसा तंज
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं सुना आज रायपुर में जेपी नोएडा भी आए हैं। अमित शाह भी आए हैं। वो सोच रहे होंगे कि इस बलौदाबाजार में क्या चल रहा है। यहा सब हिसाब किताब रखते हैं। हमारे लोग कहां-कहां आते-जाते हैं, उसके पीछे बीजेपी की सीआईडी लगी रहती हैं, जो बताते है कि इतने लोग आए थे। उनको भी मालूम होगा कि आप इतने लोग जोश के साथ कांग्रेस पार्टी के पीछे हो, साथ हो और सीएम बघेल के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। कांग्रेस के पूरे मिनिस्टर एक होकर काम कर रहे हैं। एक होकर जब काम करते हैं, तो कोई हटा नहीं सकता।
एकता का पाठ पढ़ाया
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब एक लकड़ी रहती है, तो कोई भी तोड़ सकता है, लेकिन 10 लकड़ियां मिलकर हो तो कभी टूटता नहीं है। आज जो काम किया यह बहुत बड़ा काम है। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार थी, हमने आनेक स्कीम सेंट्रल गवर्नमेंट में लाए थे। जितने भी स्कीम से प्रोजेक्ट फंड का हो, जो मजदूरों को मिलने का हक था उसे हमने देने की कोशिश की। अब भाजपा सरकार आने के बाद मजदूरों के जो कानून थे उनको कमजोर किया। सभी को कमजोर करते चले गए सिर्फ अमीरों के लिए जो कानून बना उसको बनाते गए, उनको जो फायदा देना वह देते गए।
विज्ञापन
6 of 8
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'2 हजार 300 करोड़ रुपय की स्कीम लागू'
आज छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कम से कम आज 2 हजार 300 करोड़ रुपय की स्कीम लागू हो गई है। इससे पहले भी हमने जो भूमिपूजन की थी, उसका भी 266 करोड़ यहां पर सबको दिया गया है। ऐसा कार्यक्रम शायद किसी राज्य में भी नहीं होता होगा। मैं कहूंगा कि ऐसा कार्यक्रम 15 साल में रमन सिंह तो देखा नहीं होगा। उनको मिले 15 साल और हमको मिले 5 साल, जो 5 साल में हम इतना कुछ करते हैं, किसानों के लिए, किसान मजदूर के लिए, स्त्रियों के लिए, बच्चों के लिए, सबके लिए जब हम काम कर रहे हैं। इसे देखकर शायद बीजेपी वाले हैरान होंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र से पेंशन का पैसा नहीं मिलास, 19000 करोड रुपए बाकी है। मनरेगा का पैसा नहीं मिला। जीएसटी का पैसा नहीं मिला। हमको हमेशा डराते रहते हैं। ईडी और इनकम इनकम टैक्स के छापे पड़ते हैं। बगैर प्रूफ छापे मारना, लोगों को तंग करना, डराना, यहीं काम उनका चल रहा है। अब डरो मत। डरेंगे तो मारेंगे, डरना नहीं है। आप निश्चिंत होकर सरकार का साथ दो। गरीबों को मिलने वाले पैसे अमीर लोग लूट ले रहे हैं। जब राहुल गांधी ने यह मुद्दा उठाया तो उन की लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई। इस दौरान खड़गे ने भूपेश सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
7 of 8
कार्यक्रम को संबोधित करते खड़गे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का हुआ शुभारंभ
मल्लिकार्जुन खड़गे एवं मुख्यमंत्री बघेल ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ किया
इस योजना अंतर्गत दस साल तक पंजीकृत रहे एवं 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके निर्माणी श्रमिकों को जीवन पर्यंत प्रति माह 15 सौ रुपए की पेंशन सहायता दी जाएगी।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त जारी
खड़गे और सीएम ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 24.52 लाख किसानों को 1895 करोड़ रुपए की तीसरी किश्त जारी की।
कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का उद्बोधन
आज के सम्मेलन में हजारों करोड़ रुपये की राशि अन्तरित की गई।
इस साल किसानों को मिलने वाली प्रति क्विंटल धान की राशि और बढ़ेगी। प्रति एकड़ ज्यादा राशि दी जा रही है, ये किसी राज्य में नही हो रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश का उद्बोधन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी, बाबा गुरुघासीदास, शहीद वीर नारायण सिंह, माता कौशल्या के जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की।
24 लाख 52 हजार किसान के खाता में 1895 करोड़ रुपए बटन दबाकर आपके खाते में डाले गए हैं।
सभी किसानों के खाते में पैसे पहुंच गए हैं। सभी को बधाई और शुभकामनाएं।
गन्ना उत्पादक किसान, गोधन न्याय योजना, श्रम कल्याण योजना के हितग्राहियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामना।
आज आपके जिले में 266 करोड़ रुपए के 264 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना का पैसा हम हर माह की एक तारीख को देते रहे हैं, लेकिन आपकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज 28 सितंबर को ही खड़गे जी के हाथ से आपके खाते में पैसे डलवाने का काम हुआ।
हमारी सरकार हर वर्ग के हित की सरकार है। हमने पिछले 5 साल में 20 लाख अतिरिक्त राशनकार्ड बनाए हैं, 73 लाख लोगों को चांवल, नमक निःशुल्क दे रहे हैं।
बिजली बिल हाफ योजना का लाभ सबको मिल रहा है। 83 लाख परिवारों को 60 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि सब्सिडी के रूप में दे रहे हैं। गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को करोड़ों रुपए, बेरोजगारी भत्ता में 147 करोड़ रुपए हमने पांच माह में दिए।
बिलासपुर में 7 लाख आवासों के लिए हितग्राहियों की पहली किश्त 25-25 हजार डालने का काम किया।
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में हम प्रदेशभर घूमे सभी को आवास चाहिए, इसके बाद हमने आर्थिक सर्वेक्षण के निर्णय लिया। हमारा उद्देश्य सभी को आवास देने का है।
हमने किसानों के हित में निर्णय लिया कि धान 15 से बढ़ाकर 20 क्विंटल खरीदा जाएगा।
इसका फायदा हुआ कि 600 नए राइस मिल खुल गए। अगर एक राइस मिल में 1000 लोग भी काम कर रहे हैं तो कुल 60,000 लोगों को रोजगार मिला है।
युवाओं के लिए हमने विभिन्न विभागों में 42 हजार से ज्यादा पदों की भर्ती निकाली।
हमने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा को सहेजने का काम किया है।
हमने हर वर्ग के हित में निर्णय लिया, योजनाएं लागू की। पांच साल में पौने दो लाख करोड़ रुपए हमने लोगों के जेब में डालने का काम किया।