फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Chunav 2023: रायपुर में राहुल गांधी ने की धान की कटाई, सिर पर गमछा और हाथ में हंसिया लेकर खेत में पहुंचे

Sun, 29 Oct 2023 01:22 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी दो दिन से छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी सुबह-सुबह नवा रायपुर के कटिया गांव पहुंचे। यहां के किसानों के साथ मिलकर धान की कटाई की।
विज्ञापन
1 of 10
रायपुर में राहुल गांधी ने की धान की कटाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी दो दिन से छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन रविवार को राहुल गांधी सुबह-सुबह नवा रायपुर के कटिया गांव पहुंचे। यहां के किसानों के साथ मिलकर धान की कटाई की। किसान अचानक उन्हें देखकर हतप्रभ रह गए। सिर पर गमछा और हाथ में हंसिया थामे राहुल गांधी ने कृषकों के साथ बातचीत की फिर धान की कटाई की। राहुल गांधी ने धान काटते हुए ये फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 10
धान की कटाई करते राहुल गांधी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहुल गांधी ने पोस्ट कर लिखा है कि किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल है। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम के बारे में भी बताया। और कहा, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के बेहतरीन काम से यहां के किसानों को भारत में सबसे खुशहाल बनाया। राहुल गांधी ने आगे लिखा- एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे।
 
विज्ञापन

3 of 10
कठिया गांव के किसान पीलूराम साहू खेत में राहुल गांधी नें धान काटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कठिया गांव के किसान पीलूराम साहू खेत में राहुल गांधी नें धान काटा। 
 

4 of 10
राहुल गांधी के साथ सीएम भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी खेतों में नजर आए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहुल गांधी के साथ सीएम भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्पीकर चरणदास महंत भी खेतों में नजर आए।
विज्ञापन

5 of 10
सिर पर गमछा और हाथ में हसिया थामे राहुल गांधी ने किसानों से बातचीत की फिर धान की कटाई की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिर पर गमछा और हाथ में हंसिया थामे राहुल गांधी ने किसानों से बातचीत की फिर धान की कटाई की। उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

6 of 10
उन्होंने खेत के मालिक किसान पीलूराम साहू से बातचीत भी की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सांसद राहुल गांधी दो दिन से छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं आज वो कवर्धा में चुनावी सभा ली।
विज्ञापन

7 of 10
चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दल के नेता हर तरह के उपाय, जुगाड़ लगा रहे हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दल के नेता हर तरह के उपाय, जुगाड़ और तरीका अपना रहे हैं। राहुल गांधी का ये अंदाज भी इसी के तहत है। 

8 of 10
राहुल गांधी ने धान काटते हुए ये फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहुल गांधी ने धान काटते हुए ये फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है। 

9 of 10
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहुल गांधी ने ट्वीट कर  लिखा- एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे।
विज्ञापन

10 of 10
इसके पहले राहुल गांधी ने ट्रेन में सफर कर सुर्खियां बटोरी थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके पूर्व राहुल गांधी ने बिलासपुर से रायपुर तक ट्रेन की स्लीपर बोगी में यात्रा कर सुर्खियां बटोरी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें