फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: निकली भरोसे की यात्रा; CM भूपेश ने चलाई बुलेट, शैलजा और सिंहदेव अंबिकापुर में हुए शामिल, देखें तस्वीरें

Mon, 02 Oct 2023 10:02 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्टूबर को  प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में भरोसे की यात्रा निकाली। इसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में शामिल हुए।
विज्ञापन
1 of 8
बुलेट पर सवार होकर निकले सीएम भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्टूबर को  प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में भरोसे की यात्रा निकाली। इसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में शामिल हुए। सीएम भूपेश बघेल पाटन विधानसभा के सेलूद, गाड़ाडीह, जामगांव, रानीतराई में भरोसा यात्रा में शामिल हुए तो वहीं प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव अंबिकापुर में शामिल हुए। 
 
विज्ञापन

2 of 8
बुलेट पर सवार होकर निकले प्रदेश के मुखिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी तरह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सक्ती, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, सह-सचिव विजय जांगिड़ सरगुजा में शामिल में शमिल हुए। भरोसा यात्रा के तहत हर विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अतं में हर विधानसभा क्षेत्रों में सभा के रूप में यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन

3 of 8
बाइक पर सवार होकर निकले पीसीसी चीफ दीपक बैज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के हर समाज का व्यक्ति कह रहा है कि उसे कांग्रेस पर भरोसा है क्योंकि उसने जो कहा वो किया। आरोप लगाया कि जब रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल के 15 बरस पूरे होने जा रहे थे तो समाज का हर वर्ग उनसे दुखी था। भाजपा का हर नेता कमीशनखोरी में डूबा हुआ था। भाजपा के 15 साल में किसानों को न 2100 रूपए प्रति क्विंटल का दाम मिला और न हर साल बोनस का वादा पूरा हुआ। 

दूसरी ओर कांग्रेस सत्ता में आते ही कर्जमाफी का वादा पूरा किया। प्रदेश के 18 लाख किसानों के 9000 करोड़ का कर्ज माफ किया। किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल देने का वादा निभाया और इस साल तो 2640 रूपए मिल रहे हैं। भाजपा की मोदी सरकार ने बोनस पर रोक लगाई तो कांग्रेस की भूपेश सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू करके इनपुट सब्सिडी देना शुरू किया। आज छत्तीसगढ़ का किसान देश का सबसे खुशहाल किसान है। 
विज्ञापन

5 of 8
अंबिकापुर में कुमारी शैलजा और टीएस सिंहदेव का सम्मान किया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी तरह छत्तीसगढ़ के आदिवासी देश के सबसे खुशहाल आदिवासी है। भाजपा के राज में आदिवासी महुआ सड़को पर फेंकने पर मजबूर थे, अब कांग्रेस सरकार महुआ 30 रूपए किलो में खरीदती है। इतना ही नहीं अब 7 की जगह 67 तरह के लघु वनोपज समर्थन मूल्य पर खरीदती है। तेंदूपत्ता के संग्राहक खुश हैं कि 2500 की जगह 4000 रुपए प्रति मानक बोरा मिल रहा है।
विज्ञापन

6 of 8
भरोसे की यात्रा में शामिल हुए मंत्री मोहन मरकाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा हर वर्ग को ठगने का काम करती रही: दीपक बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के शासन काल में लाखों लोगों के राशन कार्ड कटवाए गए थे, कांग्रेस की सरकार ने सबके राशन कार्ड बनवाए। इसलिए प्रदेश में 99 प्रतिशत से अधिक लोगों के राशन कार्ड बन गए हैं। हर परिवार को 35 किलो चावल हर माह मिल रहा है। आदिवासी इलाकों में नमक और गुड भी मिलता है। भाजपा शासनकाल में 3000 स्कूल बंद किए गए थे, कांग्रेस ने न केवल बंद स्कूलों को खोल बल्कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना से 700 से अधिक स्कूल खोले। 
विज्ञापन

7 of 8
रायपुर में विधायक कुलदीप जुनेजा स्कूटी से भरोसे की यात्रा में हुए शामिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में स्कूलों के जीर्णोद्धार के लिये 1100 करोड़ रूपए दिए गए। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज भी खुले और प्रदेश को चार नए मेडिकल कॉलेज भी मिले। स्वास्थ्य के नाम पर भाजपा के शासनकाल में अंखफोड़वा कांड, नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड, नकली दवा कांड ही था, कांग्रेस के शासनकाल में हाट बाजार क्लिनिक, शहर स्लम स्वास्थ्य योजना और दाई दीदी क्लिनिक जैसी चलित अस्पताल की सुविधाएं मिल रही है। कांग्रेस सरकार में धनवंतरी दवा दुकानें शुरू की गई , जिसमें लाखों लोगों को 71 प्रतिशत तक सस्ती दवाओं की सुविधा मिली है। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के हर घर में बिजली बिल हॉफ कर दिया है, जिससे जरूरतमंद परिवारों की बहुत बचत हुई है। 
विज्ञापन

8 of 8
राजधानी रायपुर में विधायक विकास उपाध्याय भी भरोसे की यात्रा में हुए शामिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बैज ने कहा कि भूपेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लौटाई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर सहायिकाओं तक सबकी तनख्वाह बढ़ाई। भाजपा के शासनकाल में बरसों से नौकरिया नहीं निकल रही थी जबकि कांग्रेस की सरकार में हजारों पदों पर भर्तियां हुई। बेरोजगारों को हर माह 2500 रूपए का भत्ता मिल रहा है। प्रदेश में उद्योग व्यापार भी बढ़ा है। अकेले राइसमिल की बात करें तो प्रदेश में 500 नए राइस मिल खुले है। आरोप लगाया कि भाजपा की रमन सिंह सरकार ने जनता का भरोसा गंवा दिया था। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने जनता का भरोसा जीता है। हर वर्ग का भरोसा जीता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें