फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन लाने निकले योगेश्वर दत्त, ढोल की थाप पर कुछ यूं थिरकते नजर आए

Tue, 17 Jan 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना
विज्ञापन
1 of 6
योगेश्वर दत्त की शादी - फोटो : अमर उजाला
योगेश्वर दत्त जब अपनी दुल्हन लाने के लिए घोड़ी पर सवार हुए तो गांव का नजारा ही बदल गया। दोस्तों संग देखिए कैसे झूमते देखे गए ओलंपियन पहलवान।
विज्ञापन

2 of 6
योगेश्वर दत्त की शादी - फोटो : अमर उजाला
पहलवान योगेश्वर दत्त की शादी पर पूरे गांव को तोहफा मिल गया है। यह तोहफा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने खुद गांव में पहुंचकर दिया है। इसमें गांव में 10 करोड़ रुपये से पानी की समस्या को दूर किया जाएगा तो वहीं महिला कॉलेज भी खोला जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
योगेश्वर दत्त की शादी - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने योगेश्वर को घर पहुंचकर शादी की बधाई दी तो गांव की समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। सीएम मनोहर लाल खट्टर सोमवार को गांव भैंसवाल कलां में पहुंचे, जिन्होंने योगेश्वर के घर पहुंचकर उनको शादी की बधाई दी। 

4 of 6
योगेश्वर दत्त की शादी - फोटो : अमर उजाला
गांव के सरपंच राजेश कुमार ने सीएम के सामने कुछ मांगे रखीं, जिस पर सीएम ने गांव के सीवरेज सिस्टम के लिए 10 करोड़ रुपये की ग्रांट देने के अलावा बीपीएस महिला विवि के साउथ कैंपस में डिग्री कॉलेज खोलने के साथ ही खेतों में सिंचाई के पानी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
योगेश्वर दत्त की शादी - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने खुद कहा कि वह गांव में आए तो उन्होंने पानी की निकासी की समस्या को देखा। इसलिए सबसे पहले सीवरेज की व्यवस्था बेहतर कराने के लिए ग्रांट देने का मन बना लिया था। उन्होंने जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
योगेश्वर दत्त की शादी - फोटो : अमर उजाला
सीएम बोले गांव का ना बदलवा ल्यो
मुख्यमंत्री ने गांव के लोगों को ठेठ हरियाणवी भाषा में बात करते हुए कहा ईब तो सरकार नै मौका दे राख्या है। आपणे गाम का आच्छा सा नाम रख ल्यो। गाम का नाम बावला पाना ठीक नींह लागता। गांव की पंचायत प्रस्ताव करके भेजेगी तो गांव का नाम बदल जाएगा। पहले भी कुछ गांवों के नाम बदलने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें