फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतल को क्यों पसंद आए योगेश्वर दत्त, यूं सुनाई रोमांटिक लव स्टोरी

Tue, 17 Jan 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
योगेश्वर दत्त और शीतल शर्मा की शादी
शीतल कैसे पड़ गई ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त के प्यार में? एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी रोमांटिक लव स्टोरी सुनाई।
विज्ञापन

2 of 7
सगाई के बाद रिश्तेदारों के साथ योगेश्वर दत्त। - फोटो : अमर उजाला
पहलवान योगेश्वर दत्त 16 जनवरी को दिल्ली की शीतल से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शनिवार को सोनीपत के एक बैंक्वेट हॉल में ऑर्गेनाइज इस फैमिली फंक्शन में सगाई की रस्म पूरी की गई। योगेश्वर ने टीका रस्म में सिर्फ 1 रुपया लिया। योगेश्वर ने दहेज भी नहीं लिया। सगाई कार्यक्रम में रेसलर नरसिंह यादव भी पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 7
योगेश्वर दत्त और शीतल शर्मा की शादी
इस मौके पर जब शीतल से योगेश्वर को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने बताया कि वह मेरे माता-पिता की पसंद हैं, लेकिन उनमें कई खास बातें ऐसी हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। शीतल ने कहा कि वे बिल्कुल डाउन टू अर्थ रहते हैं और जैसे दिखते है वैसे ही रहते हैं।

4 of 7
योगेश्वर दत्त और शीतल शर्मा की शादी
शीतल ने बताया कि ईमानदारी और सादगी उनकी सबसे बड़ी क्वालिटी है, जिसके हम कायल हैं। योगी इंटरनेशनल लेवल पर जितने बड़े स्टार हैं व्यवहार में उतने ही सरल हैं। वहीं, शीतल का स्वभाव भी उनके नाम के अनुरूप शीतल ही है।
विज्ञापन

5 of 7
yogeshwar dutt ring ceramony
इस मौके पर योगेश्वर की मां बहुत खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि उनका योगेश्वर की शादी को लेकर सपना पूरा हुआ तो वहीं लड़की के पिता जयभगवान शर्मा ने कहा कि 90 के दशक से चली आ रही पारिवारिक दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलकर वे बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

6 of 7
योगेश्वर दत्त की शादी
योगेश्वर की पत्नी शीतल कांग्रेस नेता जयभगवान शर्मा की इकलौती बेटी हैं। वह बीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं। शर्मा 1991 में सीएम रहे भजनलाल से प्रेरित होकर राजनीति में आए। बताया जाता है कि योगेश्वर के गुरु मास्टर सतबीर ने शीतल से उनका रिश्ता तय कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ओलंपियन पहलवान की बेहद साधारण सगाई - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत में मुरथल रोड पर गीतांजलि गार्डन में रखे गए टीके की रस्म कार्यक्रम में कई मंत्री व साथी पहलवान पहुंचे।  मंगेतर के एक भाई ने अंगूठी, दूसरे ने चेन पहनाई। पान खिलाकर रस्म पूरी की गई। करीब 2000 लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें