फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेश्वर दत्त के बाद अब इस नामी पहलवान के सिर बंधेगा सेहरा, ये है दुल्हनिया

Tue, 21 Feb 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
पहलवान नरसिंह पंचम यादव की शादी
गीता फौगाट, योगेश्वर दत्त के बाद अब एक और नामी पहलवान शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जानिए कौन है इनकी दुल्हनिया?
विज्ञापन

2 of 6
पहलवान नरसिंह पंचम यादव की शादी
बात हो रही है, पहलवान नरसिंह पंचम यादव की। वे सात फेरे लेने जा रहे हैं और हरियाणा की जानी मानी पहलवान शिल्पी श्यौराण इनकी लाइफ पार्टनर बनेंगी।
विज्ञापन

3 of 6
पहलवान नरसिंह पंचम यादव की शादी
दोनों की सगाई 9 नवंबर को हो चुकी है और अब 10 मार्च को मुंबई में शादी होगी। शिल्पी हिसार के गांव कंवारी की रहने वाली है। शिल्पी कामनवेल्थ कुश्ती की रजत पदक विजेता हैं।

4 of 6
पहलवान नरसिंह पंचम यादव की शादी
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रहने वाले पहलवान नरसिंह यादव दो बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और महाराष्ट्र पुलिस में डीएसपी हैं। शिल्पी ने शादी के बारे में खुलासा किया।

 
विज्ञापन

5 of 6
पहलवान नरसिंह पंचम यादव की शादी
शिल्पी श्यौराण ने बताया कि सगाई से कुछ दिन पहले ही नरसिंह यादव ने प्रपोज किया था। तब उन्होंने कहा कि वह अपने माता पिता से बात करके ही फैसला लेंगी। मेरे माता-पिता और परिवार ने बात मान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पहलवान नरसिंह पंचम यादव की शादी
शिल्पी के पिता सुभाष चंद्र श्योराण ने बताया कि नौ नवंबर को नरसिंह के पिता पंचम, भाई विनोद के साथ शिल्पी को देखने आए थे। उसी समय शिल्पी की सगाई कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें