फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से हुई छेड़छाड़ तो मर्दानी बनी मां, देखिए मनचले को चप्पलों से धुना

Tue, 21 Feb 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
सोनीपत में मनचले की बीच सड़क पिटाई
बेटी के साथ छेड़छाड़ से गुस्साई मां बनी बीच सड़क मर्दानी बन गई और उन्होंने मनचले को लोगों के सामने चप्पलों से पीटा डाला। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
सोनीपत में मनचले की बीच सड़क पिटाई
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। राई में ऑटो में सवार एक युवक में ऑटो में ही मां के साथ बैठी लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर वह बदतमीजी पर उतर आया। यह देखकर मां-बेटी ने ऑटो रुकवाया और आरोपी को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। यह देखते ही बीसवां मील चौक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सोनीपत में मनचले की बीच सड़क पिटाई
पुलिस को दी शिकायत में मां ने बताया कि वह अपनी बेटी को उसके ससुराल छोड़ने जा रही थी। वे दोनों सिंधु बॉर्डर से ऑटो में सवार होकर बहालगढ़ की तरफ जा रही थी तो उसी दौरान ऑटो में जाटी कलां से महेश नामक युवक भी सवार था। वह उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती की मां ने उसका विरोध किया। उसके बावजूद वह नहीं माना। आरोपी की बदतमीजी बढ़ती चली गई।

4 of 5
सोनीपत में मनचले की बीच सड़क पिटाई
महिला ने बताया कि जब वह बीसवां मील चौक के पास पहुंचे तो महिला व उसकी बेटी ने आरोपी को आटो से नीचे उतार लिया। उन्होंने जूत व चप्पल से मारना शुरू कर दिया। अचानक हुए घटनाक्रम के बाद बीसवां मील चौक पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गए। लोगों ने उसे छुड़वा कर पुलिस को सूचित किया। खबर मिलते ही राई थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनीपत में मनचले की बीच सड़क पिटाई
पुलिस आरोपी को थाने ले गई और महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उससे पूछताछ में जुटी है। राई थाना के एसएचओ ऋषिकांत ने बताया कि विक्टिम लड़की और उसकी मां ने छेड़छाड़ का छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें