फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कुरुक्षेत्र में अब सिखों की 'महाभारत'

Wed, 06 Aug 2014 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
हरियाणा में गुरुद्वारों का प्रबंधन अपने हाथ में लेने की योजना के तहत बीते चार दिन से ऐतिहासिक छठी पातशाही गुरुवारे के बाहर मोर्चा संभाल रहे एचएसजीएमसी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फिर गुरुद्वारे की ओर बढ़ने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: कुरुक्षेत्र में अब सिखों की 'महाभारत'

2 of 5
एचएसजीएमसी के कार्यकर्ताओं ने फिर गुरुद्वारे की ओर बढ़ने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिया लेकिन भारी पुलिस बल के आगे उनकी नहीं चली। इस दौरान एचएसजीएमसी समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी तकरार भी हुई।
विज्ञापन

तस्वीरें: कुरुक्षेत्र में अब सिखों की 'महाभारत'

3 of 5
एचएसजीएमसी युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में करनाल से 100 युवाओं का जत्था कारसेवा डेरा चरणसिंह से पैदल मार्च करते हुए मोर्चा स्थल पर पहुंचा। यहां पहुंचते ही उन्होंने बैरिकेड तोड़ डाले और कई युवा पुलिस के बीच भिड़ गए।

तस्वीरें: कुरुक्षेत्र में अब सिखों की 'महाभारत'

4 of 5
एसएचजीएमसी के युवा विंग ने चार दिन पहले ही ऐलान किया था कि वे 5 अगस्त को कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारों के प्रबंध अपने हाथ में लेंगे। उधर, गुरुद्वारे में मौजूद एसजीपीसी अमृतसर के समर्थक भी मंगलवार को बड़ी संख्या में हथियारबंद सिख जत्थे गुरुद्वारे में मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: कुरुक्षेत्र में अब सिखों की 'महाभारत'

5 of 5
एचएसजीएमसी के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने मार्चा स्थल पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसी भी कीमत पर शांति भंग नहीं करेंगे। उन्होंने पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर आरोप लगाया कि वे राजनीतिक लाभ लेने के लिए खून खराबा करने और सिख संगत को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें