फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबार में UP के बाशिंदे का बेरहमी से कत्ल, तस्वीरें

Sat, 13 Feb 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला)
विज्ञापन
1 of 6
शराब के कारोबार को लेकर यूपी निवासी शराब ठेका के कारिंदे का बेहरमी से कत्ल कर दिया गया है। वारदात पिंजौर में अंजाम दी गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

शराब कारोबार में UP के बा‌शिंदे का बेरहमी से कत्ल, तस्वीरें

2 of 6
पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-21ए के पास पिंजौर ब्लॉक के गांव कीरतपुर स्थित देसी शराब के ठेके पर कार्यरत कारिंदे की नुकीले हथियार और ईंटों के वार से हत्या कर दी गई। पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश में जुटी है। हत्या के पीछे लूट की मंशा थी या अन्य कारण, पुलिस इसकी भी छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

शराब कारोबार में UP के बा‌शिंदे का बेरहमी से कत्ल, तस्वीरें

3 of 6
वारदात का पता तब चला जब ठेके का मालिक हरबंस सिंह कैश लेने के लिए आया। हरबंस सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह कैश लेने ठेके पर पहुंचा तो देखा कि चारपाई पर उसका खून से लथपथ शव पड़ा है। हरबंस सिंह ने शंका जताते हुए बताया कि हत्या के पीछे अवैध शराब बेचने वाले लोगों का भी हाथ हो सकता है।

शराब कारोबार में UP के बा‌शिंदे का बेरहमी से कत्ल, तस्वीरें

4 of 6
ठेके के मालिक राकेश कुमार ने बताया कि 45 वर्षीय धीरज कुमार गांव सिरसा, जिला बदायूं, थाना रजपुरा उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह ठेके पर करीब 6 साल से काम कर रहा था। मृतक की पत्नी के अलावा 4 बच्चे भी हैं। हत्या के बाद से उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

शराब कारोबार में UP के बा‌शिंदे का बेरहमी से कत्ल, तस्वीरें

5 of 6
हत्या की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना के एएसआई राजबीर सिंह, एएसआई मांगे राम और धनी राम के अलावा पुलिस के अधिकारियों के साथ सीन ऑफ क्राइम, सीआईए की टीम वारदात स्थल पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब कारोबार में UP के बा‌शिंदे का बेरहमी से कत्ल, तस्वीरें

6 of 6
सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके से नमूने लिए और शव को कालका के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर कोई तेज धार हथियार नहीं मिला है। हालांकि एक ईंट बरामद की गई है। हत्या लूट के इरादे से की है या किसी रंजिश के चलते, इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें