फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 3 दिन में मिलेगा वियतनाम का टूरिस्ट वीजा, देखिए कैसे?

Tue, 11 Aug 2015 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
बड़ी खुशखबरी। अब वियतनाम का वीजा 3 दिन में मिल जाएगा, वो भी चंडीगढ़ से ही। दिल्ली का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यहां जानिए कैसे।
विज्ञापन

अब 3 दिन में मिलेगा वियतनाम का टूरिस्ट वीजा, देखिए कैसे?

2 of 7
अगर वियतनाम के लिए टूरिस्ट वीजा लेना चाहते हैं तो आपको दिल्ली के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। चंडीगढ़ से ही वीजा मिल सकेगा। चंडीगढ़ में वियतनाम वीजा फेसिलिटेशन सेंटर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अब 3 दिन में मिलेगा वियतनाम का टूरिस्ट वीजा, देखिए कैसे?

3 of 7
खास बात यह है कि अगर आपके दस्तावेज पुख्ता और पूरे हैं तो तीन में ही वीजा मिल जाएगा। सेक्टर-8 सी में कॉक्स एंड किंग्स ग्लोबल सर्विसेज (सीकेजीएस) ने सोमवार को वियतनाम वीजा फेसिलिटेशन सेंटर (वीएफएसी) का शुभारंभ किया।

अब 3 दिन में मिलेगा वियतनाम का टूरिस्ट वीजा, देखिए कैसे?

4 of 7
इस सेंटर का उद्घाटन भारत में सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ  वियतनाम के राजदूत टन सिंह थान ने किया। सीकेजीएस वियतनाम के लिए वीजा देने वाला पंजाब और हिमाचल प्रदेश का एकमात्र अधिकृत वीजा सेवा प्रदाता है।
विज्ञापन

अब 3 दिन में मिलेगा वियतनाम का टूरिस्ट वीजा, देखिए कैसे?

5 of 7
राजदूत टन सिंह ने बताया कि इस सेंटर से चंडीगढ़ के अलावा पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लोगों को वियतनाम के लिए टूरिस्ट वीजा मिल सकेगा। इससे पहले यहां के पर्यटकों को वियतनाम के लिए वीजा हासिल करने दिल्ली जाना पड़ता था।
विज्ञापन

अब 3 दिन में मिलेगा वियतनाम का टूरिस्ट वीजा, देखिए कैसे?

6 of 7
वहीं वर्क परमिट, स्टडी या अन्य तरह के वीजा के लिए लोगों को दिल्ली स्थित वियतनाम दूतावास ही जाना पड़ेगा। इस सेंटर से केवल टूरिस्ट वीजा ही दिया जाएगा। यहां से पंजाब और हिमाचल के लोगों के पैसे और समय दोनों की बचत होगी। क्योंकि वह वियतनाम के वीजा के लिए सीधे चंडीगढ़ से ही आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा दूतावास ने वीजा जारी करने और इसकी प्रक्रिया में लगने वाले वक्त को कम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 3 दिन में मिलेगा वियतनाम का टूरिस्ट वीजा, देखिए कैसे?

7 of 7
राजदूत के अनुसार हालांकि सभी आवेदनों का मूल्यांकन दूतावास के स्तर पर पहले की तरह ही होगा। आवेदकों को एक बार आवेदन जमा करने के लिए और वीजा जारी होने के बाद उसे लेने के सेंटर आना होगा। इस प्रक्रिया में तकरीबन पांच कार्यदिवस लगेंगे। वीजा के लिए आवेदक को वीजा फीस के साथ पासपोर्ट और उसकी एक कॉपी जमा करानी होगी। टूरिस्ट वीजा एक महीने के लिए वैध है और यह सिंगल एंट्री वीजा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें