फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के बीच शब्द बाण: कैप्टन-सिद्धू और बादल का एक राग... खुद को बताया सबसे बेहतर, फिर जनता को बताया जनार्दन

Sun, 20 Feb 2022 02:22 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल टीम, चंडीगढ़

सार

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच भी सियासत पूरे उफान पर है। पंजाब में बड़े नेताओं ने रविवार को अपने मत का प्रयोग करते हुए विरोधियों पर खूब निशाने साधे।
विज्ञापन
1 of 5
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में 117 सीटों के लिए मतदान जारी है। आम लोगों के साथ दिग्गजों ने भी रविवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं इस दौरान नेताओं ने खुद को सबसे बेहतर बताकर विपक्षियों पर खूब निशाने भी साधे। पटियाला में वोट डालने पहुंचे पूर्व सीएम और पंजाब लोक कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेसी एक अलग दुनिया में रहते हैं और पंजाब में उनका सफाया हो जाएगा। कांग्रेस इस बात से चिंतित हैं कि मैं पंजाब में क्या हासिल कर पा रहा हूं जो उनके खिलाफ जा रहा है। मैं भविष्यवाणी कर सकता हूं कि कांग्रेस को 20-30 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी। उन्होंने सीएम चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि चरणजीत चन्नी क्या है? क्या वह जादूगर है जो 3 महीने में पंजाब में चमत्कार कर सकता है? चुनाव से पहले उन्हें हीरो बनाने की कोशिश करने का सारा श्रेय दिया जा रहा है। मुझे लगता है कि चन्नी और नवजोत सिद्धू बेकार हैं। 

वहीं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया कि इस विधानसभा चुनाव में डेरा सच्चा सौदा ने भाजपा के साथ मिलकर अकाली दल का समर्थन किया है। चन्नी ने आगे कहा कि पंजाब में बेअदबी की घटनाओं के लिए डेरा जिम्मेदार था और उन्हें अब मतदान में उनका समर्थन मिल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
नवजोत सिद्धू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

मजीठिया ने सिद्धू पर बोला हमला

अमृतसर पूर्व से नवजोत सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ रहे अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि जनता जीतेगी, उनके मुद्दे जीतेंगे और जनता सिद्धू के अहंकार और नफरत की राजनीति को नकार देगी। उद्योगों का विकास नहीं हुआ है और व्यापार, बेरोजगार और गरीब मजदूरों के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया है।

सिद्धू बोले, सावधानी से करें मतदान

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने मतदान से पहले कहा कि एक तरफ बादल परिवार और कैप्टन अमरिंदर सिंह की माफिया व्यवस्था है। दूसरी तरफ वे हैं जो पंजाब से प्यार करते हैं। हमने एक पीढ़ी को आतंकवाद से, दूसरी को ड्रग्स से खो दिया, इसलिए, आज हमें सावधानी से मतदान करना है। बदलाव लाने के लिए लोग बड़ी संख्या में मतदान करेंगे। वहीं कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने अबोहर में मतदान के बाद कहा कि मुझे विश्वास है कि पंजाब के मतदाता पंजाब में विभाजन और शासन करने का सपना देखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने कहा कि कांग्रेस का वादा है कि अगर पार्टी को 'सरकारवाली पगड़ी' दी जाती है, तो वह राज्य को कभी निराश नहीं करेगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
परनीत कौर। - फोटो : अमर उजाला

परनीत कौर का दावा-जीतेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

कांग्रेस की बागी सांसद परनीत कौर ने दावा किया कि उनके पति और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला विधानसभा क्षेत्र से जीतेंगे। परनीत ने कहा कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बदलाव लाया जाना चाहिए। राज्य में शांति और आर्थिक स्थिरता कौन ला सकता है, इसके आधार पर वोट डाले जाने चाहिए। 
 

4 of 5
भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

भगवंत मान आश्वस्त-हमें बहुमत मिलेगा

आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने दावा किया कि आज पंजाब की जनता सच के लिए वोट कर रही है। इस चुनाव में हमें बहुमत मिलेगा।

अरविंद केजरीवाल ने भी की अपील 

आप के संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब के लिए बड़ा दिन है। अपने भविष्य के लिए वोट डालने जरूर जाएं, जिसमें अच्छे स्कूल, बच्चों को अच्छा रोजगार और अच्छे सरकारी अस्पताल हों, नशा न हो और सभी पंजाबी सुरक्षित महसूस करें। ये सब होगा, जब आप वोट डालेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : अमर उजाला

अकालियों को है डेरा का समर्थन: चन्नी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया कि इस विधानसभा चुनाव में डेरा सच्चा सौदा ने भाजपा के साथ मिलकर अकाली दल का समर्थन किया है। चन्नी ने आगे कहा कि पंजाब में बेअदबी की घटनाओं के लिए डेरा जिम्मेदार था और उन्हें अब मतदान में उनका समर्थन मिल रहा है। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के चुनाव प्रचार पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में चन्नी ने कहा कि केजरीवाल किसी भी तरह सत्ता पाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने खालिस्तान जैसे आतंकी संगठनों का सहारा लिया और अमेरिका स्थित खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू से पत्र प्राप्त किया।

अश्वनी शर्मा ने की नए पंजाब के सृजन में सहयोग की अपील

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पठानकोट से भाजपा उम्मीदवार अश्वनी शर्मा ने पठानकोट मतदान के बाद कहा कि आज पंजाब और पंजाबियों के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है कि वह अधिक से अधिक मतदान करें और नए पंजाब के सृजन में अपना योगदान दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें