वैलेंटाइन डे के मौके पर हम आपको सुना रहे हैं देश के 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह की लव स्टोरी। जानिए आखिर हेजल कीच उनके प्यार में कैसे पड़ गई थी?
विज्ञापन
2 of 5
युवराज सिंह और हेजल कीच की लव स्टोरी
युवराज सिंह एक क्रिकेटर और हेजल कीच अदाकारा, लेकिन हेजल कीच का प्यार पाने के पीछे युवराज का क्रिकेट स्टारडम नहीं, बल्कि 3 साल की कड़ी मेहनत थी। कहानी फिल्मी लग सकती, लेकिन बिल्कुल सच है। युवराज सिंह तीन साल तक वो लगातार कोशिश करते हैं कि हेजल के साथ वो कॉफी डेट पर जाएं, लेकिन उनकी बात बन नहीं पा रही थी।
विज्ञापन
3 of 5
युवराज सिंह और हेजल कीच की लव स्टोरी
ऐसा नहीं था कि हेजल इसके लिए मना कर देती थीं। वो तो हर बार मुलाकात के लिए हां करती थीं, मगर मुलाकात के दिन ही ऐन मौके पर अपना फोन ऑफ कर देती थीं या फिर युवराज का फोन ही नहीं उठाती थीं। तीन साल तक यही चलता रहा। लेकिन युवराज ने भी हार नहीं मानी। युवराज सोशल मीडिया फेसबुक पर हेजल के फ्रेंड बनने में कामयाब हुए, हालांकि यहां भी उनको तुरंत सफलता नहीं मिली।
4 of 5
युवराज सिंह और हेजल कीच की लव स्टोरी
युवराज ने एक इंटरव्यू में बताया कि हेजल ने तीन महीने बाद उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट किया था। उसके बाद शुरू हुआ बातों का सिलसिला। फिर दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए उनकी पहली डेट संभव हो सकी। कहते हैं ना कि प्यार करने वालों की कभी हार नहीं होती। तो यहां भी देर से ही सही मगर युवराज के लिए भी वो दिन आया। लगभग तीन साल बाद युवराज और हेजल कॉफी डेट पर मिले।
वहीं, इस बारे में हेजल का कहना है कि लगातार मुलाकात के बाद भी मुझे इस बात का एहसास नहीं हुआ था कि मैं युवराज को पसंद करने लगी हूं। यह मुझे तब पता चला, जब युवराज ने मुझे प्रपोज किया। बस फिर क्या था, मैंने युवराज का प्रपोजल स्वीकार कर लिया। बता दें कि अब दोनों की शादी हो चुकी है। 30 नवंबर 2016 को वे परिणय सूत्र में बंधे। उसके बाद युवराज की इंडियन क्रिकेट टीम में वापसी हुई, जिसका श्रेय वे लेडी लक हेजल को देते हैं।