फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की नौकरी छोड़ अभिषेक कैसे बने IAS, मन में शंका को लेकर इनका है फंडा अलग

Sat, 08 Aug 2020 01:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
UPSC - फोटो : अमर उजाला
मोटे पैकेज की नौकरी मिलने के बाद लोग शांत होकर बैठ जाते हैं और उसी में रम जाते हैं। लेकिन कुछ बेहतर करने वालों की कहानी ही अलग होती है। वे तब तक अपने प्रयास करते हैं जब तक सफलता हाथ नहीं लग जाती। आज सफलता की कहानी एक ऐसे युवा की, जिसने 17 लाख पैकेज की नौकरी छोड़ी और यूपीएससी परीक्षा में अपना परचम फहरा दिया।
विज्ञापन

2 of 5
हरियाणा में एक जिला है नारनौल। यहां एक भांखरी गांव है। यही के रहने वाले अभिषेक ने यूपीएससी परीक्षा पास की है। अभिषेक की 288वीं रैंक आई है। अभिषेक इससे पहले दो बार यूपीएससी की परीक्षा दे चुके हैं। पिछले साल अभिषेक ने 595वीं रैंक हासिल की थी। दिल में कुछ और बेहतर करने की उमंग थी। इसलिए तीसरी बार परीक्षा में बैठे। इस बार 288वीं रैंक हासिल की। अभिषेक ने प्राथमिक से 12वीं तक की परीक्षा नसीबपुर स्थित सरस्वती स्कूल से पूरी की। हरियाणा के ही कुरुक्षेत्र स्थित एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) से बीटेक किया।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में एमए किया। हालांकि पूरी डिग्री हासिल नहीं की। इसके बाद अभिषेक को पटियाला स्थित पेप्सिको में17 लाख के पैकेज पर असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी मिली। अभिषेक के पिता सरकारी अध्यापक है। अच्छी नौकरी मिलने के बाद भी वह बेटे को आईएएस बनने को प्रेरित करते रहे अभिषेक का मानना है कि अगर सरकारी नौकरी करनी है तो अच्छे पद की नौकरी की जाए। तभी से उन्होंने आईएएस बनने की ठानी। तीसरे प्रयास में उनका सपना साकार हो गया।

4 of 5
अभिषेक जब पटियाला स्थित पेप्सिको में नौकरी कर रहे थे तभी उनकी मुलाकात झारखंड के रहने वाले आलोक से हुई। नौकरी के दौरान आलोक ने यूपीएससी की परीक्षा पास की और गुजरात में आईएएस बन गए। अभिषेक ने आलोक की सफलता को बेहद करीब से देखा था। इस सफलता ने अभिषेक को इतना प्रेरित किया की उन्होंने नौकरी छोड़ दी और दिल्ली में किराए में रहकर तैयारी में जुट गए। अभिषेक ने कोई कोचिंग नहीं ली। खुद तैयारी की और ऑनलाइन पढ़ा। आज अभिषेक यूपीएससी की परीक्षा में परचम फहरा चुके हैं। अभिषेक अब हरियाणा कैडर में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पास का फार्मूला भी बताया
अभिषेक ने अपनी सफलता का राज भी बताया। अभिषेक ने कहा कि सामान्य ज्ञान की तैयारी पर खास ध्यान देना चाहिए। भूगोल और इतिहास जैसे विषय बेहद प्रमुख हैं। परीक्षा के समय 10 से 11 घंटे तक पढ़ाई कर सकते हैं। तैयारी बिल्कुल नियमित होनी चाहिए। संशय हो तो ऑनलाइन दूर कर सकते हैं। हर विषय को नियमित और एकाग्र होकर पढ़ें। 

यह भी पढ़ें- 25 लाख के पैकेज की नौकरी छोड़कर IAS बने इस नौजवान के फार्मूले आपको कर देंगे हैरान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें